मुख्यमंत्री ने राजद सांसद के निधन पर शोक जताया
पटना 18 दिसंबर .वार्ता. बिहार के मुख्ममंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल:राजद: के राज्यसभा सदस्य मुतिउर्रहमान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है
श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री रहमान समाजसेवी होने के साथ..साथ एक लोकप्रिय नेता थे जो समाज के सभी वगो का प्रतिनिधित्व करते थे1 उन्होंने श्रीरहमान को एक धर्मनिरपेक्ष नेता बताया और कहा कि उनके निधन से बिहार की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है
श्री रहमान का अंतिम संस्कार कल पूर्वी चंपारण जिले में स्थित उनके पैतृक गांव सपही में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा
गौरतलब है कि श्री रहमान का आज मोतीहारी में हृदयगति रूक जाने के कारण निधन हो गया1 वह 59 वर्ष के थे
सतीश शिव रामलाल1407.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications