बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सदानंद सिंह की मां का निधन
पटना 18 दिसम्बर .वार्ता. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदानंदसिंह की मां राजेश्वरी देवी का आज यहां निधन हो गया 1 वह 95 वर्षकी थी
पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि श्री सिंह की मां का निधन सुबह बहादुरपुर स्थित उनके आवास पर हो गया1 उनके निधन का समाचार मिलते ही विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्री सिंह के आवास पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री सिंह की मां के निधन परगहरी शोक संवेदना व्यक्त की है 1उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथाउनके परिजनों को इस दुख को सहन करने के लिये ईश्वर से प्रार्थनाकी1 सतीश सत्या राम2054वार्ता












Click it and Unblock the Notifications