बांग्ला को द्वितीय राजभाषा बनाने में सरकार शीघ्र निर्णय ले.आलमगीर
रांची 18 दिसंबर .वार्ता.ारखंड विधानसभा के अध्यक्ष आलमगीरआलम ने आज सरकार को निर्देश दिया है कि बांग्ला को द्वितीयराजभाषा बनाने के संबंध में 45 दिनों के अंदर निर्णय ले लिया जायें1 विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज ध्यानाकर्षण सूचना पर सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों को शांत करते हुये विधानसभा अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि वर्ष 2001 की जनगणना के आंकडे यदि राज्य सरकार को आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है. तो फिर सरकार वर्ष 1991 की जनगणना के आधार पर उर्दू की तरह बांग्ला को भी द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने का निर्णय लें1 इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल की अन्नपूर्णा देवी और भारतीयजनता पार्टी के सी पी सिंह के ध्यानाकर्षण सूचना पर जवाब देते हुये उप मुख्यमंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री स्टीफन मरांडी ने बताया कि राज्य सरकार को अभी तक वर्ष 2001 का जनगणना रिपोर्ट नहीं मिल पायी है1 राज्य सरकार ने जनगणना के आंकडे उपलब्ध कराने के लिये निदेशालय को पत्र लिखा है1 उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने भी इस संबंध में दो बार पत्र लिखे थे. लेकिन अभी तक जनगणना आंकडा उपलब्ध नहीं कराये गये है1 सं0 शिव वीरेन्द्र1753 जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications