सरकार परमाणु करार पर अम क ी दिशा में कदम न बढाये..यूएनपीए

नयी दिल्ली 18 दिसम्बर .वार्ता. संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन .यूएनपीए. ने आज भारत अमरीका परमाणु करार का कडा विरोध करते हुये केंद्र सरकार से मांग की कि वह संसद के बहुमत की भावना का सम्मान करे और करार पर अमल क ी दिशा में कदम न बढाये

यू एन पी ए के नेता एवं तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कृष िसंकट तथा किसानों की बदहाली पर एक संगोष्ठी के बाद आज यहां संवाददाताओं से कहा कि लोकतंत्र में जनता की राय ही सवोपरि है1 करार पर शीत सत्र में संसद के दोनों सदनों में हुई चर्चा को इंगित कर उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों का बहुमत इसके खिलाफ है और कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बहुमत की भावना का सम्मान करना चाहिये

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव. इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष आेम प्रकाश चौटाला. असम गण परिषद के नेता बृंदावन गोस्वामी तथा यू एन पी ए के नेताओं की मौजूदगी में श्री नायडू ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा.. करार पर यू एन पी ए ख के बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिये1 हम करार के विरुद्ध हैं और मांग करते हैं कि संप्रग सरकार इस पर अमल की दिशा में आगे कदम न बढाये

भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस से पृथक मोर्चा बताये जा रहे इस गठबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से संवाद जारी रहने की बात स्वीकार की. यद्यपि साफ किया कि यू एन पी ए एक पृथक समूह है और संप्रग को बाहर से समर्थन दे रही माकपा से सभी मुद्दों पर उनकी सहमति की आशा नहीं की जानी चाहिये1 ज्ञातव्य है कि माकपा तथा अन्य वामपंथी दलों ने भी परमाणु करार पर अपना ख दोहराते हुये कहा है कि वे सरकार को करार पर अमल की इजाजत कतई नहीं देंगे

राजेश.रिषभ.रीतासुनील1834वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+