हज की समाप्ति पर बीस लाख से ज्यादा हजयात्री अराफात में

दुबई 18 दिसंबर .वार्ता. हज यात्रा की समाप्ति के अवसर पर आज बीस लाख से ज्यादा हजयात्री मक्का के पूर्व में स्थित अराफात के मैदानों में एकत्र हुए1 इनमें भारत के भी लगभग डेढ लाख हजयात्री शामिल हैं

सफेद कपडे पहने ये हजयात्री अराफात पर्वत के निकट उस स्थान पर जमा हुए जहां हजरत मोहम्मद ने अपने उपदेश दिये थे

हजयात्रा प्रत्येक मुसलमान के लिये एक सपने के सच होने के समान है1 वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य की अगर परेशानी न हो तो प्रत्येक मुसलमान के लिये जीवन में एक बार हजयात्रा करना जरूरी होता है

इस वर्ष भारतीय हजयात्रियों का वार्षकि कोटा बढकर 157000 हो गया है 1 इनमे से 105000 हजयात्री भारतीय हज कमेटी और बाकी निजी आपरेटरों के जरिये आये हैं

मक्का और रियाद स्थित भारतीय मिशनों ने भारतीय हजयात्रियों की देखभाल के लिये व्यापक प्रबंध किये हैं1 कांग्रेस नेता ए आर अंतुले के नेतृत्व में भारतीय हज प्रतिनिधिमंडल भी हजयात्रा के लिये पहुंचा है

आकाश.सुनील2126वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+