शिवसेना एक सौ सीटो पर चुनाव लडेगी

अलवर 18 दिसम्बर .वार्ता. शिवसेना राजस्थान में कम से कम सौ सीटो पर चुनाव लडेगी1 शिवसेना के राज्य सम्पर्क प्रमुख राजेश पावत ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों की तैयारियां प्रारंभ कर दी है 1 राजस्थान में प्रथम चरण में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है 1 इसके लिए राज्यभर में सदस्यता अभियान प्रारंभ कर दिया है1 शिवसेना की जिला इकाईयों के गठन इसके बाद निचली स्तर कीईकाईयों का गठन कर चुनावी रणनीति का खुलासा किया जायेगा

श्री पावत ने बताया कि इस बार राजस्थान में शिवसेना अवश्य खाता खोलेगी1 शिवसेना की आेर से अलवर में शीघ्र संभागीय स्तर का अधिवेशन आयोजित किया जायेगा 1 विधानसभा चुनावों में गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में अपनी जमीन तैयार कर ले फिर विचार किया जायेगा 1 राजस्थान में पहले शिवसेना में बिखराव थापर अब एकजुट है

इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख शेखर व्यास ने कहा कि राजस्थान में शिवसेना के नेता रहे स्व. मुरली बोहरा की पुण्यस्मृति में भगवा सप्ताह मनाया जायेगा 1 जिसमें सदस्यता अभियान प्रमुख कार्यक्रम है1 उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहली बार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है

सं. सत्या रामलाल1932वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+