माउंट आबू में तापमान शून्य से बढकर तीन डिग्री हुआ
माउंट आबू. 18 दिसबंर .वार्ता. राजस्थान के पर्वतीय पयर्टन स्थल माउंट आबू में तापमान कल के शून्य डिग्री से बढकर आज तीन डिग्री सेल्सियस पर आ जाने से यहां लोगों ने राहत की सांस ली1 यहां अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्वि दर्ज की गई जिससे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया1 सवेरे सेही आसमान साफ रहने से अच्छी धूप खिली1 लोगों को छतों . सडकों वबाजारों में धूप सेंकते देखा गया
उल्लेखनीय है कि यहां तीन दिन पूर्व तापमान जमाव बिन्दु से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था1 सं0 शिव वीरेन्द्र1457 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications