नोकिया सीमन्स को मिला आइडिया
नयी दिल्ली 18 दिसम्बर .वार्ता. दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया सीमन्स को आइडिया सेल्युलर से बिहार में जी एस एम नेटवर्क बनाने का 15 करोड डालर का ठेका मिला है
कंपनी ने आज यहां एक वक्तव्य में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस ठेके के तहत तीन वर्ष में जी एस एम. जी पी आर एस तथा एस एम एस सेंटर उपरण. नेटवर्क बिछाना आदि शामिल है
आइडिया सेल्युलर के प्रबंध निदेशक संजीव आगा ने कहा है कि यह भागीदारी देश में जी एस एम नेटवर्क बनाने और मोबाइल फोन को नये उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में हमारा एक और प्रयास है1 नोकिया सीमन्स की विशेषग्यता तथा बिहार में नेटवर्क बिछाने के पहले के अनुभव से जल्दी सस्ती सेवाएं पहुंचाने में सहायता मिलेगी
यह नेटवर्क अगले वर्ष के शुरुआती महीनों में वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार हो जायेगा लेकिन यह स्पेक्ट्रम की उपलब्धता पर निर्भर करेगा
आदित्य बिडला समूह की कंपनी आइडिया ने नोकिया सीमन्स को इस वर्ष यह दूसरा ठेका दिया है1 पिछला ठेका 50 करोड डालर का था जिसके तहत दो वर्ष में दिल्ली. हरियाणा. पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश. आंध्र प्रदेश तथा केरल में जी एस एम नेटवर्क विस्तार का था
उनियाल पुनीत रामलाल1927.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications