मुख्य न्यायाधीश ने किया फैजाबाद कचहरी का दौरा
फैजाबाद 18 दिसम्बर .वार्ता. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमंत लक्ष्मण गोखले ने फैजाबाद कचहरी में हाल में हुए बम विस्फोटों के मद्देनजर आज परिसर का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया
न्यायमूर्ति श्री लक्ष्मण ने कचहरी परिसर का निरीक्षण करने के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की1 इस दौरान उनके साथ आए न्यायमूर्ति अंजनी कुमार तथा न्यायमूर्ति बी.पी.सिंह भी मौजूद थे
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गत 23 नवम्बर को फैजाबाद कचहरी में बम विस्फोट होने के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर विचारविमर्श किया गया
बाद में ् मुख्य न्यायाधीश हेमंत लक्ष्मण गोखले ैरामलला ै के दर्शन करने के लिये अयोध्या के विवादित परिसर गए1 वह कनक भवन ् नागेश्वर नाथ मंदिर तथा हनुमानगढ़ी भी गए1 सं. सत्या रामलाल193
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications