राजनीति.सोनिया उ.प्र. दो अंतिम रायबरेली
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पति व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में गुजरेे रायबरेली के स्वणिम युग को वापस लाने की प्रतिज्ञा ली
किसानों की समस्याओं के समाधान को संप्रग की पहली प्राथमिकता बताते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने काश्तकारों के भले के लिये तमाम योजनाएं शुरू की है और उम्मीद है कि राज्य सरकार उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी करेगी1 उन्होंने 25 हजार करोड़ पए के किसान कोष तथा सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराने समेत केन्द्र की कई योजनाओं का भी जिक्र करते हुए क हा कि केन्द्र सरकार कृषकों की स्थिति में व्यापक सुधार लाने के प्रति कृतसंकल्प है
अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में विद्युत आपूर्ति की अवधि को 14 घंटे से घटाकर सात घंटे किये जाने पर क्षोभ प्रकट करते हुए संप्रग अध्यक्ष ने कहा ..पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में रायबरेली में 400 मेगावाट क्षमता के ऊर्जा केन्द्र का उद्घाटन किया गया था लेकिन अब जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है1.. इस अवसर पर केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री सैफुद्दीन सोज ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य में जल प्रबंधन तथा बाढ़ नियंत्रण के कई कार्यक्रमों में योगदान करेगी1 उन्होंने कहा ..केन्द्र विभिन्न योजनाओं के लिये उत्तर प्रदेश कोे 1105 करोड़ पए मुहैय्या कराएगा1.. सलीम शोभित रामलाल1909वार्ता












Click it and Unblock the Notifications