सोनिया विदर्भ का दो दिन का दौरा करेंगी
नयी दिल्ली. 18 दिसंबर. वार्ता. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गंाधी महाराष्ट्र में आत्म हत्या करने वाले किसानों के परिवारों की स्थिति का जायजा लेने के लिये अगले माह विदर्भ के दो दिन के दौरे पर जायेंगी
पार्टी महासचिव और महाराष्ट्र की प्रभारी मार्गरेट अल्वा ने आज यहंा बताया कि श्रीमती गांधी के कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जा रहा है1 वह 20 जनवरी के आसपास दो दिन विदर्भ में बितायेंगी और वहां की स्थिति का जायजा लेंगी1 श्रीमती गांधी कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा एक रैली को भी संबोधित करेंगी
विदर्भ के लिये केंद्र सरकार विशेष पैकेज की घोषणा कर चुकी है तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस इलाके का दौरा कर चुके हैं1 इसके बावजूद इस क्षेत्र से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि आर्थिक मदद किसानों तक नहीं पहुंच रही है
जय संजीव लखमी1909वार्ता












Click it and Unblock the Notifications