जूनियर डाक्टरों के खिलाफ आंध्र सरकार एस्मा लागू करेगी

हैदराबाद 18 दिसम्बर .वार्ता. आंध्र प्रदेश में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल पर कडा रूख अपनाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी ने हडताली डाक्टरों के खिलाफ कल से आवश्यक सेवा अधिनियम .एस्मा. लागू करने की चेतावनी दी है1 लेकिन जूनियर डाक्टरों ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि उन पर एस्मा लागू नहीं हो सकता1 क्योंकि वे सरकारी कर्मचारी नहीं है

डा0 रेड्डी ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि यदि जूनियर डाक्टर हड़ताल वापस लेकर तत्काल ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो सरकार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी और कल से जूनियर डाक्टरों के खिलाफ एस्मा लागू करेगी1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हड़ताली डाक्टरों की मांग मानते हुए सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों. नसो. और अर्द्ध चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी है1 उन्होंने कहा कि जूनियर डाक्टरों को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर बिना किसी विलम्ब के डयूटी पर लौटना चाहिए

गत दो दिसम्बर को नीलोफर अस्पताल में जूनियर डाक्टरों पर हुए हमलों और गत 14 दिसम्बर को नयापूल राजकीय प्रसूति अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों द्वारा एक महिला जूनियर डाक्टर और एक चिकित्सा अधिकारी पर किये गये हमले को मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया1 उन्होंने कहा कि पुलिस ने आसिफ नगर के विधायक अफसर खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और दो दिसम्बर की घटना के सिलसिले में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था

देवेन्द्र रिषभ रीता रामलाल1524जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+