प्रतिभा पाटिल ने 32 हिन्दी सेवियों को सम्मानित किया

नयी दिल्ली .18 दिसम्बर. वार्ता . राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने मुंशी प्रेमचंद के कालजयी उपन्यास . गोदान. की अनुवादिका इटली की प्रो . मारिआेला आेफ्रेदी तथा श्रीलंका की डा. इन्द्रा दसनायक तथा अर्जेन्टीना में बसी भारतीय लेखिका श्रीमती प्रेमलता वर्षा समेत 32 हिन्दी सेवियों को आज यहां केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के पुरस्कारों से सम्मानित किया

पुरस्कार पाने वाले लेखकों में अमरीका में रह रहे हरियाणा वासी कृष्ण किशोर भी शामिल हैं

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह में श्रीमती पाटिल ने वर्ष 2005 तथा 2006 के लिए इन हिन्दी सेवियों को एक एक लाख रुपये के पुरसकार प्रदान किए 1 पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और ताम्रपत्र तथा शाल भी शामिल हैं

समारोह में दो हिन्दी सेवियों की अनुपस्थिति में उनके परिजनों ने ये पुरस्कार ग्रहण किए 1 उत्तरांचल के प्रसिद्ध लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शेखर पाठक की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी तथा मणिपुर के श्री पुराइलात्मक गोकुलानंद शर्मा को उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र ने ये पुरस्कार ग्रहण किये

पुरस्कार पाने वालों में पांच महिलाएं हैं 1 चार पुरस्कार संयुक्त रुप से प्रदान किए गये 1 जिन हिन्दी सेवियों को संयुक्त रुप से पुरस्कार प्रदान किए गए . उन्हें 50 . 50 हजार रुपये प्रदान किए गए

समारोह की अध्यक्षता मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने की 1 समारोह में बडी संख्या में लेखक . पत्रकार . हिन्दी विद्वान तथा हिन्दी सीखने वाले विदेशी छात्र छाता काफी संख्या में मौजूद थे 1 संपादक कृपया शेष पूर्व प्रेषति से लें

अरविंद . रीता प्रेम .1428वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+