ति्रपुरा में मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए बिहार माडल
अगरतला 18 दिसंबर वार्ता. ति्रपुरा में विधानसभा के आगामी चुनावों में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित कराने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन से प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान जांचने के लिए केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के कम से कम चार जवान तैनात करने को कहा है
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. जी एस जी आयंगर ने आज यहां बताया कि सुरक्षा बलों पर राजनीतिक दबाव और मतदान केंद्रों पर चुनावी धांधली से बचने के लिए मतदाताओं के पहचान पत्र जांचने के लिए केंद्रीय अर्ध सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की जायेगी
डा. आयंगर ने बताया .. यह तरीका सबसे पहले वर्ष 2006 में बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान अपनाया गया था और इसके शानदार परिणाम हुए थे 1 यही तरीका ति्रपुरा विधानसभा के आगामी चुनावों में अपनाया जायेगा 1.. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय अर्ध सुरक्षा सैन्य बलों के चार से छह जवानों की तैनाती की जायेगी
उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में राज्य में चुनावों की तैयारियों का जायजा लेते पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जायेगा और इसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जायेगी
सत्या रीता संजीव राम1939वार्ता












Click it and Unblock the Notifications