पर्यटन की होड में हेरिटेज होटल्स को आगे आना होगा..वसंुधरा
जयपुर 17 दिसम्बर .वार्ता.राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराजे ने कहा है कि यदि राज्य को पर्यटन क्षेत्र में विश्व व्यापी प्रतिस्पर्धा जीतनी है तो हेरिटेज होटलों को आगे आना होगा1 उन्होंने कहा कि इन्हीं की वजह सेराजस्थान की शान है
श्रीमती राजे आज यहां द राज पैलेस होटल को वल्र्ड ट्रेवल अवार्डद्वारा गत 12 दिसम्बर को केरेबियन द्वीप समूह में आयोजित समारोह केदौरान विश्व के सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज होटल अवार्ड से नवाजे जाने के उपलक्ष्यमें आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राजस्थान उन भाग्यशाली राज्यों मेंशामिल है जहां समृद्ध पर्यटन लोगों को आकर्षति कर रहा है1 अपनेसौन्दर्य. ऐतिहासिक किलों. समृद्ध संस्कृति के साथ ही यहां के जीवन्तलोग प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षक बना रहे हैं1 जयपुर में चार वर्षपहले 4..5 हवाई उडाने ही हुआ करती थी जो आज बढकर 37 से अधिक हो गयी है1 उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढावा देने के लिये नई होटल इकाई नीति 2007 से इस क्षेत्र में बदलाव आयेगा
सैनी.संजीव.प्रभु 2331 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications