Womens Day 2025: पांच सगी बहनों ने बजाया सफलता का डंका, 2 बनीं IAS, 1 IRS, बाकी क्या करती हैं?
Womens Day 2025: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर तहसील से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जो 8 मार्च 2025 मनाए जा रहे विश्व महिला दिवस के अवसर पर हर महिला के लिए एक सबक है। यह कहानी है चंद्रसेन सागर और मीना देवी की पांच बेटियों की, जिन्होंने समाज के ताने और सीमाओं को तोड़ते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
चंद्रसेन सागर की बेटी अर्जित सागर से लेकर आकृति सागर तक, सभी बेटियों ने शिक्षा के बल पर अपने सपनों को साकार किया है। पांच बेटियों में से तीन ने यूपीएससी परीक्षा पास करके अफसर बनने का सपना सच किया है। यह कहानी उस परिवार की है जो पहले समाज के तानों का शिकार हुआ, लेकिन बाद में हर कोई उनकी बेटियों पर गर्व करता नजर आया।

सागर परिवार ने बेटियां को बोझ नहीं समझा
वनइंडिया हिंदी से पूर्व में हुई बातचीत के दौरान चंद्रसेन सागर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें और उनकी पत्नी मीना देवी को अपनी पांच बेटियों को पढ़ाने-लिखाने को लेकर कई ताने सुनने पड़े थे। समाज का एक बड़ा हिस्सा यह मानता था कि बेटियों को शिक्षा देने से कोई खास फायदा नहीं होने वाला। लेकिन, सागर परिवार ने कभी अपने बच्चों को बोझ नहीं समझा। उन्हें पूरा यकीन था कि शिक्षा के माध्यम से बेटियां सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। आज उनका विश्वास सच साबित हुआ है।
दो बेटियां आईएएस, आईआरएस
चंद्रसेन की बड़ी बेटी अर्जित सागर आईआरएस अधिकारी हैं। यूपीएससी 2009 में सफलता हासिल की थी। ये आईआरएस हैं। दूसरे नंबर की बेटी अर्पित सागर ने 2015 में आईएएस की परीक्षा पास की और वर्तमान में गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, उनकी छोटी बेटी आकृति सागर ने 2016 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। इसके अलावा, अंशिका और अंकिता ने ग्राफिक इंजीनियरिंग में सफलता पाई।
विश्व महिला दिवस 2025 पर संदेश
यह कहानी उन सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है जो अपनी राह में मुश्किलों और तानों का सामना कर रही हैं। शिक्षा ही वह शक्ति है जो हर महिला को समाज में सम्मान और पहचान दिला सकती है। सागर परिवार की बेटियों ने यह साबित कर दिया कि अगर सपने सच्चे हों और मेहनत लगातार जारी रहे, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- तीन सगी बहनों ने पास की UPSC परीक्षा, 2 IAS व तीसरी बनी IRS, अफसरों वाले परिवार की सक्सेस स्टोरी
यह भी पढ़ें- Womens Day 2025: 'बॉर्डर' मूवी देख फौजी बनीं Prajakta Desai, रिटायरमेंट के बाद Major से बन गईं ब्यूटी क्वीन
यह भी पढ़ें- Womens Day 2025: प्लंबर की 4 बेटी एक साथ बनीं पुलिस कांस्टेबल, खेतों में मजदूरी भी करनी पड़ी












Click it and Unblock the Notifications