Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Womens Day 2025: प्‍लंबर की 4 बेटी एक साथ बनीं पुलिस कांस्‍टेबल, खेतों में मजदूरी भी करनी पड़ी

Womens Day 2025: इन सगी चार बहनों ने कमाल कर दिखाया है। इनके सिर पर नीली टॉपी और माथे पर अशोक स्तंभ सजा है। चारों बहनें एक साथ पुलिस कांस्‍टेबल बनी हैं। गुजरात पुलिस में संभवतया यह पहला मामला है। इन दिनों खूब चर्चा में भी है।

8 मार्च 2025 को मनाए जा रहे विश्‍व महिला दिवस के मौके पर ये चारों बहनें नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल के रूप में सामने आई हैं। खास बात है कि इनके पिता ईश्‍वरभाई चौहान प्‍लंबर हैं। खेतों में मजदूर भी करते थे। वनइंडिया हिंदी से बातचीत में ईश्‍वर भाई चौहान ने बेटियों की सक्‍सेस स्‍टोरी शेयर की है।

Women Day 2025 Four Sisters

Sisters Constable Success Story: गुजरात पुलिस में एक साथ गैर हथियारधारी कांस्‍टेबल बनीं

गुजरात पुलिस में एक साथ गैर हथियारधारी कांस्‍टेबल बनने वालीं चार सगी बहनें जागृति चौहान (30), हिना चौहान (28), प्रियंका चौहान (24) व हेतल चौहान (26) गुजरात के पाटन जिले के गांव हाजीपुर की रहने वाली हैं। चारों ने गांव में रहकर गुजरात पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी की है।

इन जगहों पर तैनात हैं चारों बहनें

गुजरात पुलिस कांस्‍टेबल बनने वाली चारों सगी बहनों को अहमदाबाद, महेसाणा व गांधीनगर में तैनात किया गया है। गुजरात पुलिस में एक साथ कांस्‍टेबल बनीं चारों बेटियों के पिता ईश्‍वर सिंह चौहान प्‍लंबर का काम करते थे। खेतों में मजदूरी भी करते हैं। मां हंसा बेन हाउसवाइफ हैं।

बेटा-बेटी में कभी नहीं समझा फर्क

ईश्‍वरभाई मगनभाई चौहान के चार बेटी व एक बेटा है। चौहान ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं समझा। सबको पढ़ने-लिखने व आगे बढ़ने के समान अवसर दिए। नतीजा चारों बेटियां एक साथ कामयाब हो गईं।

यह भी पढ़ें- Womens Day 2025: 'बॉर्डर' मूवी देख फौजी बनीं Prajakta Desai, रिटायरमेंट के बाद Major से बन गईं ब्‍यूटी क्वीन

ईश्‍वर भाई ने बताया कि चार बेटियों के बाद बेटा उत्‍तर पैदा हुआ। चार बेटियों को पढ़ाने पर लोग ताने मारा करते थे, मगर मैंने इन्हें पढ़ाना बंद नहीं किया। खेतों में मजदूरी व प्‍लंबर का काम करके सभी बेटियों को पढ़ने-लिखने का खूब अवसर दिया। साल 2022 में सभी चार बेटियां एक साथ गुजरात पुलिस कांस्‍टेबल बन गईं। बेटी जागृति व हिना की शादी की जा चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+