कौन हैं ज्योति अरोड़ा, जिनके सिर पर सजा है 'मिसेज इंडिया' का ताज, इन क्षेत्रों में कर चुकी हैं सटीक भविष्यवाणी

ज्योति अरोड़ा पहले से ही चर्चित रही हैं। वे अपनी भविष्यवाणी को लेकर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने देश के अलावा विदेशों में भी खूब नाम कमाया है।

कौन हैं ज्योति अरोड़ा, जिनके सिर पर सजा मिसेज इंडिया पेजेंट का ताज

Jyoti Arora: ज्योति अरोड़ा ने रविवार को मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह इवेंट दिल्ली के एरोस होटल में आयोजित हुआ। 'मिसेज इंडिया' की विनर ज्योति अरोड़ा बनीं। उनके सिर पर विनर का ताज सजाया गया। 'मिसेज इंडिया पेजेंट' का आयोजन 18 मार्च 2023 को दिल्ली में हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व 'मिसेज इंडिया पेजेंट' से लेकर डायरेक्टर दीपाली फड़नीस भी शामिल हुईं। डायरेक्टर दीपाली फड़नीस ने ज्योति अरोड़ा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ज्योति अब भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही देश का नाम रोशन करेंगी।

कौन हैं ज्योति अरोड़ा

Recommended Video

    Miss Universe 2022: America की R Gabriel के सिर सजा ताज, कितने पायदान पर भारत | वनइंडिया हिंदी

    ज्योति अरोड़ा पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चित रही हैं। ज्योति अरोड़ा पेशे से एस्ट्रोलॉजर हैं। लोग उनकी सटीक भविष्यवाणी खूब देखते और पसंद करते हैं। देश के अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब नाम कमाया है। वे खेल और राजनीति की दुनिया को लेकर भविष्यवाणी कर चुकी हैं। बता दें कि टीवी और सोशल मीडिया पर दी गई उनकी एस्ट्रो टिप्स काफी सटीक होती है। ज्योति अरोड़ा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। करीब 13 सालों तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर चुकी हैं। ज्योति अरोड़ा अपने सटीक भविष्यवाणी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं।

    अपनी पॉजिटिविटी से महिलाओं को कर रही हैं इंस्पायर

    ज्योति महिलाओं के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को लेकर भी काम करती रहती हैं। ज्योति अरोड़ा अपने आप में एक संपूर्ण महिला हैं। वह फेमिनिज्म को सपोर्ट करती हैं और लगातार महिला समानता के लिए काम कर रही हैं। अपनी पॉजिटिविटी से कई महिलाओं को इंस्पायर कर रही हैं। 'मिसेज इंडिया पेजेंट' भारतीय विवाहित महिला की सुंदरता, प्रतिभा, ग्लैमर और संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक मंच है।

    टैरो कार्ड रीडर भी हैं ज्योति अरोड़ा

    ज्योति अरोड़ा मिसेज एशिया इंटरनेशनल में एक क्लासिक पार्टिसिपेंट के तौर पर भाग लेने जा रही हैं। ज्योति अरोड़ा चर्चित नामों में से एक हैं। देश के अलावा विदेशों में भी काफी चर्चित हैं। वह एस्ट्रोलॉजर होने के साथ-साथ टैरो कार्ड रीडर भी हैं। उनकी भविष्यवाणि काफी सटीक होती है।

    यह भी पढ़ें- Mrs India Beauty pageant: ज्योति अरोड़ा ने जीता 'मिसेज इंडिया' खिताब, अब वैश्विक मंच पर बढ़ाएंगी देश का गौरव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+