Mrs India Beauty pageant: ज्योति अरोड़ा ने जीता 'मिसेज इंडिया' खिताब, अब वैश्विक मंच पर बढ़ाएंगी देश का गौरव
Mrs India Beauty pageant: ज्योति अरोड़ा ने इस साल का मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ताज अपने नाम किया है। हमेशा से महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाने वाली ज्योति ने आखिरकार सबको दिखा दिया है कि महिलाएं किसी से कम नहीं होती

Mrs India: खूबसूरती की जब भी बात आती है, तो मन में किसी खूबसूरत महिला की छवि बन जाती है। ब्यूटी प्रतियोगिता की बात करें, तो यहां खूबसूरती के साथ-साथ काफी सारी चीजों को ध्यान में रखा जाता है। शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ ब्यूटी प्रतियोगिता में महिलाओं के दिमाग का लेवल भी चेक किया जाता है। कुल मिलाकर कहें तो ये प्रतियोगिता सिर्फ सूरत की ही नहीं होती। मिस इंडिया की ही तरह मिसेज इंडिया पेजेंट भी महिलाओं की सुंदरता, संस्कृति और भी कई तरह की प्रतिभाओं को मंच पर रखने की प्रतियोगिता है। इसमें विवाहित महिलाएं भाग लेती हैं। इस साल की प्रतियोगिता की बात करें, तो इसमें ज्योति अरोड़ा ने जीत हासिल कर अपना लोहा मनवाया है।

ज्योति ने हासिल की कामयाबी
बताते चलें कि इस साल 18 मार्च को मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। लेकिन बावजूद इसके, एस्ट्रोलॉजर और फेंगशुई मास्टर ज्योति अरोड़ा ने इस ताज को अपने नाम कर जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद ज्योति अरोड़ा ने अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

अब भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
ज्योति अरोड़ा ने इस ताज को अपने नाम कर सबको ये बता दिया है कि किसी भी क्षेत्र में महिलाओं को कम आंकना बहुत बड़ी बेवकूफी है। अब मिसेज इंडिया का ताज अपने नाम करने के बाद ज्योति अरोड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और देश का नाम दुनियाभर में ऊंचा करेगी।

मशहूर हैं ज्योति अरोड़ा
ज्योति अरोड़ा की बात की जाए, तो वे इस ताज को अपना नाम करने से पहले भी काफी मशहूर रही हैं। मीडिया इंडस्ट्री का वे जाना-माना चेहरा हैं। ज्योति के ज्योतिष और फेंगशुई के प्रोग्राम्स पूरे भारत में काफी देखे जाते हैं। ज्योति का सोशल मीडिया पर अपना तगड़ा फैन बेस है। वे हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण को काफी सपोर्ट करती आई हैं। आखिरकार मिसेज इंडिया का ताज अपने नाम कर ज्योति ने दिखा दिया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: 'Ugly' कहकर रिजेक्ट करते रहे लड़के, गुस्से में महिला ने बदल डाला पूरा लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उड़ जाएंगे होश












Click it and Unblock the Notifications