कौन हैं IPS कृष्ण प्रकाश, गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफा तक तैर कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कहलाते हैं आयरनमैन

IPS Krishna Prakash: महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईपीएस आईजीपी कृष्ण प्रकाश ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वो दुनिया के पहले ऐसे शख्स हैं, जो गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफाओं तक तैरकर गए।

IPS Krishna Prakash

IPS Krishna Prakash: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी और महाराष्ट्र पुलिस के स्पेशल आईजी कृष्ण प्रकाश गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफाओं तक तैरकर जाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। आयरन मैन टाइटल के नाम से मशहूर आईपीएस अफसर कृष्ण प्रकाश प्रसाद ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। स्विमिंग ''डूबने की रोकथाम जागरूकता'' कैंपेन के हिस्से के तौर पर कृष्ण प्रकाश ने गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफाओं तक तैरते हुए आए, ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले शख्स बनए गए हैं। उन्होंने केवल 5 घंटे 26 मिनट में 16.20 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। उन्होंने ऐसा करके इतिहास बना दिया है।

ट्विटर पर खुशी जाहिर की IPS कृष्ण प्रकाश ने

ट्विटर पर खुशी जाहिर की IPS कृष्ण प्रकाश ने

अपने ट्विटर पर जानकारी देते हुए IPS कृष्ण प्रकाश ने लिखा, ''आज मैंने गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की गुफाओं तक तैरने का कठिन काम पूरा कर लिया है। ऐसा करने वाला मैं दुनिया का पहला व्यक्ति बन गया हूं। एलीफेंटा गुफाओं के गेटवे ऑफ इंडिया के फेमस तैराकी मार्ग के विपरीत, मैंने गेटवे की ओर स्विमिंग करने का फैसला किया। मैंने इसे लहरों के विपरीत रिवर्स साइड से करने का फैसला लिया। मैंने 5 घंटे 26 मिनट में 16.20 किलोमीटर की दूरी तैर कर पार की। यह अभियान 'डूबने की रोकथाम जागरूकता' के लिए था। विश्वास करें कि मेरी एडवेंचर स्विमिंग युवा भारतीयों को 10k ओपन वॉटर स्विमिंग में ओलंपिक मेडल जीतने के लिए प्रेरित करेगी।''

वायरल हो गया IPS कृष्ण प्रकाश का वीडियो

वायरल हो गया IPS कृष्ण प्रकाश का वीडियो

अपने ट्वीट के जरिए IPS कृष्ण प्रकाश ने वीडियो भी शेयर किया है। ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। ये वीडियो 26 मार्च का है, जब कृष्ण प्रकाश ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से सुबह 7:45 बजे तैरना शुरू किया। उन्होंने मुंबई की एलीफेंटा गुफाओं में लहरों के खिलाफ सफलतापूर्वक तैर कर उसे पार कर लिया। वीडियो के आखिर में IPS कृष्ण प्रकाश एक ट्रॉफी और गले में माला लिए हुए दिख रहे हैं। इस ट्वीट पर 1400 से ज्यादा रिट्वीट है, 202 कोट्स है, 15.6K लाइक्स हैं, वीडियो पर 1.3 मिलियन व्यूज है। (खबर लिखे जाने तक)

जानिए कौन हैं IPS कृष्ण प्रकाश?

जानिए कौन हैं IPS कृष्ण प्रकाश?

- कृष्ण प्रकाश एक भारतीय पुलिस सेवा, तमिलनाडु के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस कृष्ण प्रकाश की शिक्षा झारखंड के हजारीबाग से पूरी हुई है।

-कृष्ण प्रकाश ने साल 1998 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र कैडर मिला था।

-वर्तमान में कृष्ण प्रकाश महाराष्ट्र पुलिस में स्पेशल आईजी हैं। वह पिंपरी चिंचवाड़ क्षेत्र के पुलिस आयुक्त भी रह चुके हैं।

जानिए कृष्ण प्रकाश के IPS करियर के बारे में...?

जानिए कृष्ण प्रकाश के IPS करियर के बारे में...?

-सिविल सेवा परीक्षा में कृष्ण प्रकाश को 275 में से 198 अंक मिले थे। तीसरे प्रयास में उनका चयन हुआ था।

- कृष्ण प्रकाश दक्षिण क्षेत्र में एक अतिरिक्त आयुक्त और मुंबई में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में भी कार्य किया है।

-कृष्ण प्रकाश आयरनमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में आयरनमैन का खिताब पाने वाले एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं। इसलिए वह आयरनमैन के नाम से भी मशहूर हैं।

आयरनमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में, प्रतिभागियों को ट्रायथलॉन के हिस्से के रूप में 16 से 17 घंटे के निर्धारित समय सीमा के भीतर 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180.2 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। आईपीएस कृष्ण प्रकाश का नाम इस वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+