Love Story:5वीं बार में UPSC क्रैक करने वाले IPS अक्षत को पहली नजर में हुआ था IAS अंकिता से प्यार, जानिए कहां

UPSC CSE Final Result 2023: लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस एग्‍जाम का रिजल्‍ट आज घोषित कर दिया है,जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

IAS IPS Love Story:

Love story of IAS Ankita Mishra and IPS Akshat Kaushal: आज देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक यूपीएससी 2022 का रिजल्ट आया है। जिसमें इशिता किशोर ने टॉप किया है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने इस एग्जाम में कमाल किया है। आपको बता दें कि टॉप टेन की लिस्ट में शीर्ष चार पर लड़कियां ही हैं।

आईपीएस अक्षत कौशल ने लिखा इतिहास

मालूम हो कि हर साल इस परीक्षा में लाखों लोग बैठते हैं लेकिन कुछ ही लोगों को ये सफलता नसीब होती है लेकिन कुछ लोग अपनी मेहनत की कलम से कुछ ऐसा लिख जाते हैं जो कि इतिहास बन जाता है। ऐसा ही इतिहास लिखा था साल 2017 में आईपीएस अक्षत कौशल ने, जिन्होंने पांचवी बार में ये परीक्षा पास की थी।

5वीं बार में यूपीएससी परीक्षा पास की

आपको बता दें कि मध्यमवर्गीर परिवार में जन्मे अक्षत कौशल मूलरूप से फरीदाबाद के रहने वाले हैं और इनका बचपन से सपना था कि ये सिविल सेवा में जाएंगे। इसी ख्वाब के साथ इन्होंने साल 2012 में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की और साल 2013 में पहली बार एग्जाम दिया लेकिन इन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद इन्होंने लगातार चार बार ये एग्जाम दिया लेकिन इन्हें सक्सेस नहीं मिली।

मां और करीबी मित्रों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

पांचवी बार के एग्जाम के लिए ये मन से तैयार नहीं हो पा रहे थे लेकिन इनकी मां और इनके करीबी मित्रों ने इनकी मेहनत और लगन देखी थी इसलिए उन्होंने अक्षत का काफी मनोबल बढ़ाया।

मात्र 17 दिन की मेहनत ने किया कमाल

अपनी मां और दोस्तों के पावर डोज ने अक्षत का खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौटा दिया लेकिन ये सब कुछ तब हुआ जब यूपीएससी के एग्जाम को मात्र 17 दिन बचे थे और इन बचे दिनों में अक्षत ने तूफानी मेहनत की और इनका सेलेक्शन हो गया और अक्षत कौशल आईपीएस बन गए। आज अक्षत आईपीएस के साथ अच्छे मोटिवेशनन स्पीकर भी हैं। आज वो लोगों के लिए मिसाल बन चुके हैं।

ट्रेनिंग के दौरान हुई अंकिता मिश्रा से मुलाकात

आईपीएस की ही ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात अंकिता मिश्रा से हुई, जो कि मूल रूप से गोरखपुर यूपी की रहने वाली हैं। विदेश से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई करके लौटीं अंकिता का भी सपना यूपीएससी को क्रेक करना था। उन्होंने भी तीसरी बार में ये परीक्षा पास की। साल 2015 और साल 2016 में उनको सफलता नहीं मिली थी लेकिन साल 2017 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 105 हासिल करके नया इतिहास रच दिया।

पहली नजर में ही हो गया था दोनों को प्यार

जहां अक्षत और अंकिता साल 2017 में अपने करियर में सफल हुए वहीं ट्रेनिंग सेशन में दोनों की पहली मुलाकात हुई और पहली ही नजर में दोनों को लगा कि वो दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती जल्द ही प्रेम में बदल गई और नौकरी ज्वाइन करते ही दोनों ने शादी कर ली।

मेहनत करने वालों की हार नहीं होती

आज दोनों ही लोग अपने-अपने क्षेत्र में कमाल कर रहे हैं और लोगों के लिए आदर्श बन चुके हैं। इन दोनों ने ये साबित कर दिया कि सच्ची लगन और शिद्दत से मेहनत करने वाले इंसान को सक्सेस जरूर मिलती है, भले ही वक्त लग जाए लेकिन ऐसे लोगों के लिए सफलता का वक्त जरूर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+