मिलिए इस खूबसूरत IPS से, जिसने तीसरी बार में UPSC किया क्रैक, खूबसूरती में देती है मॉडलों को मात

Aashna Chaudhary UPSC Success Story: सक्सेस स्टोरी की इस कड़ी में आज हम आपको मिलवाते हैं एक ऐसी महिला से जिन्हें लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं IPS अधिकारी आशना चौधरी की, जो चीते जैसा दिमाग तो रखती ही हैं साथ ही अपनी खूबसूरती से वो मॉडलों को भी मात देती हैं।

Aashna Chaudhary UPSC

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली आशना आज करोड़ों लोगों के लिए मिसाल हैं, वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। इंस्टा पर उनके 264K followers हैं।

आपको बता दें कि आशना के जीवन का एक मूल मंत्र है कि 'जिस चीज की आप चाहत रखते हैं, उस चीज के लिए आप दिन-रात एक कर दीजिए और ईमानदारी से उसके लिए मेहनत कीजिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको मंजिल मिलकर रहेगी।'

आशना के परिवार में काफी लोग प्रोफेसर हैं

इसी मूलमंत्र के ही चलते आशना आज आईपीएस बनी हैं। आपको बता दें कि एक पढ़े-लिखे संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली आशना के परिवार में काफी लोग प्रोफेसर हैं इसलिए सबको लगता था कि आशना भी पीएचडी वगैरह करेंगी लेकिन आशना की सोच इन सबसे हटकर के थी।

आशना ने देखा था अधिकारी बनने का सपना

उनके पिता सरकारी नौकरी में थे, वो अक्सर अधिकारियों की बातें घर पर किया करते थे, जिसे सुनते सुनते आशना कब सिविल सर्विसेज के प्रति आकर्षित हो गईं, उन्हें पता ही नहीं चला और उन्होंने भी अधिकारी बनने का ही निर्णय कर लिया।

बिना रूके, बिना थके और बिना निराश हुए आशना ने की पढ़ाई

आशना ने गाजियाबाद में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है , लेडी श्रीराम कॉलेज इंग्लिश लिटरेचर में ऑनर्स करने के बाद इन्होंने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर किया और इस दौरान उन्होंने कई एग्जाम दिए थे, जोश टॉक्स ने उन्हें एनालिस्ट की पोस्ट से रिजेक्ट भी किया था लेकिन बिना रूके, बिना थके और बिना निराश हुए वो मेहनत करती रहीं।

नियमित रूप से 8-9 घंटे लगातार पढ़ती थीं आशना

मास्टर्स के बाद इन्होंने एक साल के लिए ब्रेक लिया और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लग गईं, वे नियमित रूप से 8-9 घंटे लगातार पढ़ती थीं। वो पिछले साल के प्रश्न पत्रों को पढ़ती थीं और टाइमर लगाकर उसे सॉल्व करती थीं। हालांकि वो पहले दो प्रयास में सफल नहीं हो पाईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं और तीसरे अटेंप्ट में सफल हुईं , इन्होंने 116वीं रैंक हासिल की।

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है-आशना

आशना का मानना है कि 'जब तक आपकी हिम्मत बाकी है तब तक आपको प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है।'

आपको बता दें कि आशना बहुत ज्यादा स्टाइलिश हैं, वो बहुत सारे सोशल इवेंट से भी जुड़ी हुई हैं। वो अपनी पढ़ाई के दौरान एनजीओ में बच्चों को शिक्षा भी दिया करती थीं। वो अपनी पॉजिटिव सोच की वजह से अपने दोस्तों और घर-परिवार के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं। वो जमकर फिल्में देखती हैं और घूमने का भी शौक रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+