Success Story: छठे प्रयास में किया UPSC क्रैक, गजब है इस महिला अफसर की कहानी

Success Story: 'अगर हिम्मत में है ताकत तो कोई तूफान कश्ती को किनारे तक आने से रोक नहीं सकता है',यही बात पूरी तरह से लागू होती है दिल्ली की रहने वालीं प्रियंका गोयल पर, जिन्होंने अपनी सच्ची मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि अगर आप किसी बात का संकल्प कर लें तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती है।

सक्सेस स्टोरी की इस कड़ी में आज हम आपको प्रियंका गोयल की कहानी बताएंगे जिनकी जर्नी काफी संघर्ष भरी और रोचक रही है।

Success Story

आपको जानकर हैरत होगी खूबसूरती में मॉडलों को भी पीछे छोड़ने वाली प्रियंका गोयल ने जब यूपीएससी का सपना देखा तो उन्हें ये तक नहीं पता था कि उस एग्जाम का पाठ्यक्रम क्या है, कौन सी किताब पढ़नी पड़ती है और किस तरह के नोट्स बनाने पड़ेंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रियंका अधिकारी बनना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा दी लेकिन तैयारी सही से ना होने के कारण वो फेल हो गईं लेकिन इसके बाद भी वो निराश नहीं हुईं लेकिन उनका दूसरा प्रयास भी असफल ही रहा लेकिन प्रियंका को उनके मम्मी-पापा ने काफी सपोर्ट किया।

प्रियंका तीसरे, चौथे और पांचवे प्रयास में भी असफल रहीं (Success Story)

जिसके चलते प्रियंका का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं लेकिन हर चीज की भी एक हद होती हैं ना, प्रियंका तीसरे, चौथे और पांचवे प्रयास में भी असफल रहीं।

प्रियंका ने पढ़ाई से अपना फोकस नहीं हटने दिया

खास बात तो ये है कि शुरुआती चार बार में तो वो प्रीपरीक्षा भी पास नहीं कर पाईं थीं लेकिन प्रियंका टूटी नहीं, इस दौरान वो लोगों की उपहास का कारण भी बनीं लेकिन प्रियंका ने पढ़ाई से अपना फोकस नहीं हटने दिया। प्रियंका के पास आखिरी और 6ठां प्रयास ही बचा था और उनके सामने 'करो या मरो' की स्थिति थी।

प्रियंका ने 369वीं रैंक हासिल की और सपना हुआ सच

लेकिन बिना कुछ भी निगेटिव सोचे प्रियंका गोयल ने खुद की समीक्षा की और अपने सभी एग्जाम का आंकलन किया और पुराने प्रश्नपत्रों को दो -तीन बार साल्व किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने 2022 की यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार उन्होंने कमाल कर दिया, उन्हें 369वीं रैंक हासिल हुई।

प्रियंका ने सच में कर दिखाया, बनीं मिसाल ( Priyanka Goyal Success Story)

अपनी मेहनत से प्रियंका ने सफलता की नई परिभाषा लिखी। जो लोग उनसे कल तक कहते थे कि 'तुमसे नहीं हो पाएगा प्रियंका', वो ही आज कहत हैं कि 'प्रियंका से सीखो, उसने कर दिखाया'। आज अधिकारी बनकर प्रियंका अपने माता-पिता का नाम रौशन कर रही हैं।

इंस्टाग्राम पर प्रियंका गोयल के 211K फॉलोअर्स हैं

कुदरत ने उन्हें नायाब खूबसूरती से भी नवाजा है और वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 211K फॉलोअर्स हैं। आज वो लोगों के लिए मिसाल हैं और अक्सर यूपीएसएसी की तैयारी कर रहे छात्रों को एग्जाम के टिप्स और निराश ना होने की सलाह भी देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+