राजस्‍थान के गांव सोनेली का रोहित हुड्डा ऑस्‍ट्रेलिया सेना में लेफ्टिनेंट बना, पिता ने भी पाई सरकारी नौकरी

रोहित हुड्डा के पिता महेंद्र हुड्डा 18 साल पहले जॉब की तलाश में राजस्‍थान से ऑस्‍ट्रेलिया गए थे। वहां पर सरकारी नौकरी हासिल की और अब बेटे का ऑस्‍ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स में चयन हुआ है।

Rohit Hooda of Rajasthan

राजस्‍थान के नागौर जिले के रोहित हुड्डा ने ऑस्‍ट्रेलिया सेना में लेफ्टिनेंट बनने में सफलता हासिल की है। रोहित की इस कामयाबी पर उसके गांव सोनेली में खुशी की लहर है। गांव में रह रहे दादा दादी को भी पोते की सफलता पर खूब बधाई दी जा रही है।

Recommended Video

    Rajasthan: Jaipur में निर्दलीय MLA Baljit Yadav ने दौड़ लगाकर जताया विरोध | वनइंडिया हिंदी #Shorts
    रोहित ने 23 जनवरी को किया ज्‍वाइन

    रोहित ने 23 जनवरी को किया ज्‍वाइन

    नागौर जिले के छोटे से गांव सोनेली में पैदा होने वाले रोहित हुड्डा ने 23 जनवरी 2023 कोऑस्‍ट्रेलिया सेना में बतौर लेफ्टिनेंट ज्‍वाइन भी कर लिया है। वहीं, रोहित के पिता महेंद्र हुड्डा भी ऑस्‍ट्रेलिया में ही रहते हैं। वे वहां पर नर्स कंसलटेंट पद पर कार्यरत हैं।

     पिता 18 साल पहले गए थे ऑस्‍ट्रेलिया

    पिता 18 साल पहले गए थे ऑस्‍ट्रेलिया

    19 वर्षीय रोहित हुड्डा के ऑस्‍ट्रेलिया में सैन्‍य अफसर बनने की पूरी कहानी बेहद दिलचस्‍प है। दरअसल, काम की तलाश में 18 साल पहले रोहित के पिता महेंद्र ने नागौर से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद बंगलौर से साल 2001 में जीएनएम का कोर्स किया। फिर 2005 में चंडीगढ़ चले गए और वहां पर स्‍पोकन इंग्लिश का कोर्स किया और 2006 में ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच गए।

     ऑस्‍ट्रेलिया में पिता हैं नर्स कंसलटेंट

    ऑस्‍ट्रेलिया में पिता हैं नर्स कंसलटेंट

    महेंद्र ने ऑस्‍ट्रेलिया में साल 2008 में प्रथम श्रेणी मेल नर्स की नौकरी पाई। फिर एमएससी समेत आगे की पढ़ाई करके नर्स कंसलटेंट बन गए। वर्तमान में महेंद्र ऑस्‍ट्रेलिया के डार्विन में कार्यरत हैं। महेंद्र ऑस्‍ट्रेलिया गए तब बेटा रोहित महज दो साल का था। कुछ समय बाद वे रोहित को भी अपने साथ ऑस्‍ट्रेलिया ले गए थे।

     विश्‍वविद्यालय उठाएगी पढ़ाई का खर्च

    विश्‍वविद्यालय उठाएगी पढ़ाई का खर्च

    बता दें कि रोहित हुड्डा ने 12वीं की पढ़ाई की है। उसकी आगे की पढ़ाई का खर्च ऑस्‍ट्रेलिया सरकार उठाएगी। ऑस्‍ट्रेलिया उसे बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग करवाएगी। रोहित जिस यूनिवर्सिटी ऑफ न्‍यू साउथ वैल्‍स से आगे की पढ़ाई करेगा उसी में मिलिट्री कैम्‍पस भी है। साढ़े चार साल की ट्रेनिंग के साथ साथ वह पढ़ाई भी करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+