पिता करते हैं किसानी, बेटियां उड़ाएंगी फाइटर जेट, पंजाब के गांव की 2 लड़कियां IAF में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

पंजाब के दो किसानों की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। पंजाब के रूपनगर जिला (रोपड़) की इवराज कौर और गुरदासपुर की प्रभसिमरन कौर ने भारतीय वायुसेना (IAF) में शनिवार को फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर शामिल हुई हैं।

विनम्र पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली दो किसान बेटियों को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

IAF flying officers

फ्लाइंग ऑफिसर इवराज कौर को हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं फ्लाइंग ऑफिसर प्रभसिमरन कौर को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में नियुक्त किया गया है।

इवराज कौर और प्रभसिमरन कौर दोनों को 17 जून 2023 को आयोजित पासिंग आउट परेड में हैदराबाद के दुंडिगल में वायु सेना अकादमी के अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया गया था। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायुसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया था।

इवराज कौर और प्रभसिमरन कौर दोनों लड़कियों ने मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्स प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में ट्रनिंग लिया है। ये ट्रेनिंग सेंटर देश भर में सशस्त्र बलों की प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश के लिए राज्य की लड़कियों को तैयार करता है।

फ्लाइंग अफसर इवराज कौर रूपनगर जिला यानी रोपड़ जिला के हुसैनपुर गांव के किसान जसप्रीत सिंह की बेटी हैं। इवराज कौर की मां शमिंदर कौर गृहिणी हैं।

वहीं फ्लाइंग ऑफिसर प्रभसिमरन कौर के पिता परमजीत सिंह भी गुरदासपुर जिले के गहलारी गांव के रहने वाले हैं और एक किसान हैं। प्रभसिमरन कौर की मां सुपिंदर कौर एक हाउस वाइफ हैं।

माई भागो इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता निश्चित रूप से पंजाब के छोटे शहरों और गांवों के बच्चों को कमीशन अधिकारियों के रूप में देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+