Success Story: पापा के स्टोव रिपेयर करने पर बेटी को आती थी शर्म, उसी पिता ने खून-पसीने की कमाई से भेजा IIT
बिहार के स्टोव मैकेनिक ने अपनी मेहनत की कमाई से बेटी को आईआई खड़गपुर में पढ़ाया, अब बेटी डायवर्सिटी ट्रेनर और रिसर्चर बन कर दे रही लेक्चर। पढ़े प्रेरणादायी स्टोरी।

Prachi Thakur Success Story: बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए मां-बाप हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन अभी भी अपने देश में ऐसे गांव हैं जहां लड़की को 10वीं पढ़ाने के बाद ब्याह दिया जाता है। ऐसे ही बिहार के एक गांव की एक पिता और बेटी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी बेटी के लिए गांव के अन्य पिता की तरह दहेज जुटाने के बजाय, अपनी बेटी को अपनी खून पसीने की कमाई से आईआईटी की पढ़ाई करने के लिए भेजा।

पापा स्टोव ठीक करते थे मां सिलती थी कपड़े
ये सक्सेज स्टोरी है बिहार के सुपौल गांव में रहने वाली प्राची ठाकुर की। प्राची के पिता सड़क किनारे दुकान में कुकर और स्टोव ठीक करने का काम करते थे और मां कपड़े सिलती थी। गांव में कच्चे से छोटे से घर में रहने वाली प्राची का बचपन बहुत अभाव में गुजरा पूरे परिवार को एक ही समय का खाना नसीब होता था। प्राची ने सेकेंड हैंड बुक सहेलियों से लेकर पढ़ती थी।
बचपन में पिता के काम पर आती थी शर्म
प्राची ठाकुर ने इस बात का खुद खुलासा किया है कि जब वो छोटी थी तो स्कूल में उसकी टीचर ने अपने 'परिवार' पर निंबध लिखने को दिया। तब उसे ये लिखने में बहुत कष्ट हो रहा था कि उसके माता पिता जीवन-यापन के लिए ये काम करते हैं। उसने उस दिन घर जाकर रोकर अपने पिता से कहा भी था कि आप ये काम क्यों करते हैं। तब पिता ने उसे समझाया था कि कोई भी काम छोटा -बड़ा नहीं होता, पैसा ही सबकुछ नहीं होता है।
रिश्तेदारों के तानों से भी पिता ने बचाया
समय बीतता गया और अपनी पढ़ाई में प्राची बहुत होशियार हो गई । प्राची के पिता अपनी मेहतन की कमाई जब बेटी की पढ़ाई पर खर्च करते तो गांव वाले उसे ताना देते कि इसकी शादी कर दो, पढ़ाई पर क्यों पैसे बरबार कर रहे हो लेकिन पिता ने रिश्तेदारों की बातों पर मुंहतोड़ जवाब दिया।
बेटी की पढ़ाई पर लगा दी जीवन भर की कमाई
बेटी की पढ़ाई और उसकी परवरिश पर ही ध्यान दिया और सुपौल के आरएसएम पब्लिक स्कूल में पढ़ाया और उच्च शिक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया। पिता की खून पसीने की कमाई से पहले ग्रेजुएकशन किया इसके बाद पुंडुचेरी विवि से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
IIT रूड़की में पढ़ाई करते हुए बनी डायविर्सिट ट्रेन और रिसर्चर
वर्तमान समय में आईआईटी रूड़की में प्राची ठाकुर पीएचडी कर रही हैं और अब उन्हें गेस्ट लेक्चरर के तौर पर विवि और कालेजों में बुलाया जाता है। प्राची वर्तमान समय में डायविर्सिट ट्रेन और रिसर्चर हैं।
Recommended Video

TEDx टॉक्स में प्राची ने शेयर की अपनी ये कहानी
हाल ही में प्राची ठाकुर ने अपनीजिंदगी के अनुभवों को वह TEDx टॉक्स में शेयर किया था। जिसके बाद उनकी सक्सेज स्टोरी लोगों को प्रेरणा दे रही है। प्राची ठाकुर ने खुद अपने जीवन के बारे में बताय कि जब मेरे गांव की बेटियों के पिता भविष्य के दहेज के लिए अपनी कमाई जमा कर रहे थे, मेरे बाऊजी ने इसे अपनी बेटी की शिक्षा पर खर्च कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications