Poonam Dalal: दिल्‍ली में प्राइमरी स्‍कूल टीचर बनीं IRS Officer, तीन बार पास की UPSC

IRS Poonam Dalal Dahiya motivation story: दिल्‍ली में पली-बढ़ी पूनम दलाल दहिया ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 308वीं रैंक हासिल की। मूलरूप से हरियाणा के झज्‍जर जिले के गांव छारा की रहने वाली हैं।

Poonam Dalal dahiya Success Story

Poonam Dalal ASP Haryana Police: अधिकांश लोग एक बार सरकारी नौकरी लगने के बाद उसी में जिंदगी खपा देते हैं, मगर इस मामले में Poonam Dalal Dahiya की सक्‍सेस स्‍टोरी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। इन्‍होंने सरकारी स्‍कूल में प्राइमरी टीचर से तीन बार यूपीएससी क्रैक कर डाली। पूनम दलाल दहिया ने ancient and medieval india नाम से बुक भी लिखी है।

एसबीआई में पीओ भी रहीं पूनम दलाल दहिया

एसबीआई में पीओ भी रहीं पूनम दलाल दहिया

बता दें कि पूनम दलाल दहिया दिल्‍ली में 12वीं कक्षा पास करने के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया। इसके बाद सरकारी नौकरी में रहते हुए दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक की डिग्री पूरी की। फिर पूनम ने स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ को एग्‍जाम पास किया और तीन साल तक नौकरी की।

बिना किसी कोचिंग के पास सातवां स्‍थान

बिना किसी कोचिंग के पास सातवां स्‍थान

एसबीओ में पीओ रहते हुए पूनम दलाल ने एसएससी 2006 का एग्‍जाम दिया, जिसमें देशभर में सातवां स्‍थान हासिल किया वो भी बिना किसी कोचिंग के। फिर तीन साल आयकर विभाग में इंस्‍पेक्‍टर पद पर ज्‍वाइन किया। करीब 20 लाख अभ्‍यर्थियों में सातवीं रैंक पाने पर पूनम दलाल का आत्‍मविश्‍वास बढ़ गया और इन्‍होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दीं।

 पूनम दलाल दहिया का यूपीएससी का सफर

पूनम दलाल दहिया का यूपीएससी का सफर

  • साल 2009 में 28 साल की उम्र में पूनम ने पहली बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भाग्‍य आजमाया और पहली बार में यूपीएससी क्रैक कर डाली। तब इनका चयन आईआरपीएस में हुआ।
  • साल 2010 में पूनम ने फिर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी। इस बार भी क्रैक की, मगर आईएएस-आईपीएस की बजाय आईआरपीएस बन सकीं।
  • साल 2011 में तीसरे प्रयास पूनम दलाल दहिया यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की प्री भी पास नहीं कर पाई थी।
  • साल 2015 में 33 साल की उम्र में पूनम ने चौथा प्रयास किया। उस समय पूनम नौ माह की गर्भवती थीं। इस बार देशभर में 308वीं रैंक हासिल हुई। आईआरएस बनीं।
 पूनम दलाल एएसपी हरियाणा पुलिस

पूनम दलाल एएसपी हरियाणा पुलिस

साल 2011 में पूनम दलाल दहिया ने हरियाणा स्‍टेट पब्लिक सर्विस में भाग्‍य आजमाया और हरियाणा पुलिस में डीएसपी बनीं। वर्तमान में एएसपी हैं। हरियाणा पुलिस में डीएसपी रहते हुए पूनम ने यूपीएससी की तैयारी की थी और नौ माह की गर्भवती रहते हुए यूपीएससी की प्री और फिर ढाई माह के बच्‍चे के साथ यूपीएससी मुख्‍य परीक्षा दी। पूनम ने इस चुनौती का सामना अपने पति, सास व ससुर के सपोर्ट से पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+