Blind Officer: दृष्टिबाधित बेनो जेफिन के IFS बनने की कहानी, मां ने अखबार पढ़कर करवाई तैयारी
IFS Beno Zephine Motivational Story: शत प्रतिशत दृष्टिबाधित बेनो जेफिन यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पाकर आईएफएस अधिकारी बन गई।

IFS Beno Zephine Success Story: यूं तो यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। यह भी सही है कि यूपीएससी क्रैक करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ बुलंद हौसलों की भी जरूरत है। इस बात का सबूत बेनो जेफिन है, जो शत प्रतिशत दृष्टिबाधित होने के बावजूद आईएफएस अफसर बन गई।

बेनो जेफिन की सक्सेस स्टोरी
बेनो जेफिन के आईएफएस अधिकारी बनने की कहानी प्रेरणादायी है। उन युवाओं के लिए भी मिसाल है, जो सक्सेस की राह में अपने आर्थिक कमजोर आर्थिक हालात को कोसते रहते हैं और मेहनत करना छोड़ देते हैं।

ब्रेल लिपि से की तैयारी
बेनो जेफिन मूलरूप से चेन्नई की रहने वाली है। पढ़ाई चेन्नई के लिटिल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से की। ग्रेजुएशन स्टेला मैरिस कॉलज व पीजी लॉयला कॉलेज से किया। खास बात है कि बेनो ने ब्रेल लिपि से यूपीएसीसी की तैयारी की।

बेनो जेफिन में पाई 343वीं रैंक
ब्रेल बुक्स व एक विशेष सॉफ्टवेयर जेएडब्ल्यूएस से पढ़ाई करने वाली बेनो जेफिन ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2013-14 में हिस्सा लिया और 343वीं रैंक हासिल की। फिर साल 2015 में बेनो को बतौर आईएफएस अधिकारी विदेश मंत्रालय में नियुक्ति मिली।

मां ने करवाई यूपीएससी की तैयारी
भारतीय विदेश सेवा में पहली शत प्रतिशत दृष्टिबाधित अधिकारी बनने वाली बेनो जेफिन की मां ने उनको पढ़ाई करवाने में काफी मदद की। यूपीएससी की तैयारी के दौरान अखबार व किताबें पढ़कर सुनाया करती थी। वहीं, पिता ल्यूक एंथोनी चार्ल्स रेलवे कर्मचारी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications