Video: MBA चायवाले ने ली 90 लाख की मर्सिडीज, फैंस बोले- 'अगर चाय बेचकर ये आती है तो...'

MBA Chai Wala Prafull Billore: MBA चायवाला प्रफुल्ल बिल्लौर ने हाल ही में 90 लाख रुपये की मर्सिडीज खरीदी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MBA Chai Wala Prafull Billore

MBA Chai Wala Prafull Billore: एमबीए चाय वाला के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लौर एक जानी-मानी शख्सियत हैं, जो अपनी प्रेरक कहानी के वायरल होने के बाद चर्चाओं में रहते हैं। 2017 में MBA ड्रॉपआउट करने के बाद प्रफुल्ल बिल्लौर ने IIM-अहमदाबाद के सामने एक चाय की दुकान खोली थी। अब 'MBA चायवाले' के नाम से उनकी दुकान मशहूर हैं और देश में इसके कई आउटलेट हैं। अब प्रफुल्ल बिल्लौर 'एमबीए चाय वाला' ब्रांड के तहत कई रेस्तरां चलाते हैं। प्रफुल्ल बिल्लौर इन दिनों फिर से एक चर्चाओं में हैं क्योंकि उन्होंने 90 लाख रुपये की मर्सिडीज कार खरीदी है।

प्रफुल्ल बिल्लौर ने कार खरीदते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रफुल्ल बिल्लौर को अपने परिवार के साथ मर्सिडीज का अनावरण करते देखा जा सकता है। उन्होंने सेलिब्रेशन के लिए केक भी काटा। एक अन्य वीडियो में प्रफुल्ल बिल्लौर को कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए भी देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो चलता है, उस पर एक टेक्स्ट लिखा होता है, "बिलियनेयर ब्रदर्स... एमबीए चायवाला।''

प्रफुल्ल बिल्लौर ने वीडियो को शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा है, ''भगवान का आशीर्वाद, परिवार का साथ, सबकी मेहनत और दुनिया भर से लोगो का प्यार और दुआएं, आज हमने Mercedes GLE 300D नए मेहमान के स्वरूप घर आई है। भगवान सबको बहुत तरक्की दे।''

बता दें कि यह वीडियो तीन दिन पहले शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 2.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। क्लिप को कई लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं। वीडियो पर 318,898 लाइक्स हैं। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है।

इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ''भाई, बहुत बढ़िया, और बधाई।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''इस शानदार कार को खरीदने के लिए बधाई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''हर कोई आपकी कार के बारे में बात कर रहा है, लेकिन मुझे पता है कि जब आप कड़ी मेहनत करके कोई चीज खरीदते हैं तो उसकी क्या एहमियत होती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+