मिलिये पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक करने वाली लघिमा तिवारी से, बताया क्या है सक्सेसफुल होने का 'मंत्र'

Laghima Tiwari Success Mantra: कहते हैं अगर मेहनत और लगन से कोई काम करो तो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसी ही कहानी है लघिमा तिवारी की, जिन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास की। लघिमा ने अपनी सक्सेस का मंत्र उन तमाम लोगों को दिया है, जो उनके जैसे ही सपने आंखों में लिये घूमते हैं।

बिना कोचिंग के पास की परीक्षा
यूपीएससी एग्जाम क्लीयर करना लाखों स्टूडेंट्स का सपना होता है। कई अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं तो कई नहीं भी। इस एग्जाम को पास करने के लिए छात्र अपनी जी जान लगा देते हैं। कई स्टूडेंट्स इसके लिए कोचिंग का सहारा लेते हैं मगर जिस महिला की हम बात कर रहे हैं उन्होंने बिना कोई कोचिंग के पहले ही अटेंप्ट में यूपीएससी का एग्जाम क्लीयर किया।

लघिमा ने हासिल की थी 19वीं रैंक
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग प्रोग्राम से स्नातक लघिमा लोगों के लिए किसी प्रेरणास्त्रोत से कम नहीं हैं। साल 2022 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 19वीं रैंक हासिल की थी। लघिमा राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली हैं।

Laghima Tiwari

लघिमा की सक्सेस का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत को जाता है, जो उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के दौरान की। लघिमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन एस्पिरेंट्स की जर्नी को ध्यान से पढ़ा और देखा, जो सक्सेसफुल हो चुके हैं।

लघिमा ने अपनी तैयारी के दौरान कई सेशन लिये। इसमें जनरल स्टडी से लेकर करंट अफेयर्स तक शामिल थे। लघिमा ने लोगों के असल जिंदगी के एक्सपीरियंसेज को समझा। एक बात जिसपर लघिमा हमेशा से जोर देती आई हैं, वो है कंसिस्टेंसी।

क्या है लघिमा का सक्सेस मंत्र?
लघिमा का मानना है कि निरंतरता बेहद जरूरी है। लघिमा को लिखित पेपर में 853 मार्क्स मिले थे और पर्सनैलिटी टेस्ट में 180 नंबर मिले। लघिमा का टोटल स्कोर 1033 था। लघिमा का मानना है कि उनकी सक्सेस के पीछे उनके पेरेंट्स का सपोर्ट भी है। इसके साथ ही उन्होंने हमेशा से सेल्फ स्टडी पर भी जोर दिया है।

लघिमा ने साल 2022 में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने साल 2021 में ही यूपीएससी की अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। लघिमा ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC में सफलता हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+