Labour Day: बेटा सोहनलाल LBSNAA में ले रहा IAS की ट्रेनिंग, मां मनरेगा में कर रही मजूदरी
IAS Sohanlal sihag success stoy: राजस्थान के जोधपुर जिले की तिवरी तहसील के गांव रामनगर में मनरेगा मजदूर मीरा देवी के बेटे सोहनलाल सिहाग ने यूपीएससी 2021 में 681वीं रैंक हासिल की।

IAS Officer Sohan Lal MNREGA Labor Son: राजस्थान के जोधपुर की तिवरी तहसील के गांव रामनगर में मनरेगा मजदूर मीरा देवी की पहचान अब आईएएस की मां के रूप में भी है। मीरा देवी का बेटा सोहनलाल सिहाग इस वक्त मसूरी स्थित LBSNAA में आईएएस की ट्रेनिंग ले रहा है।
सोहनलाल सिहाग ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 681वीं रैंक पाकर आईएएस बनने में सफलता हासिल की। तीन बार बार की असफलता भी सोहनलाल का हौसला नहीं तोड़ नहीं पाई। सोहनलाल ने सफलता का श्रेय मनरेगा मजदूर मां को दिया था।

एक मई को मजदूर दिवस 2023 के आईएएस सोहनलाल सिहाग के पिता गोरधनराम सिहाग ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बेटे की कामयाबी और पत्नी मीरा के साथ-साथ खुद के संघर्ष की पूरी कहानी बयां की। गोरधन बोले कि बेटा ही हाल ही मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग लेने गया है। पत्नी अभी भी मनरेगा में मजदूरी कर रही है।
गोरधन राम ने बताया कि पत्नी मीरा देवी ने मनरेगा में मजदूरी करके ही बेटे सोहनलाल को पढ़ाया-लिखाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पत्नी मीरा लंबे समय से मनरेगा में मजदूरी कर रही है। आज हमारे परिवार में शादी होने के बाद मजदूरी पर नहीं जा रही है। शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद फिर मजदूरी पर लौटेगी।

गोरधनराम ने बताया कि तकनीकी कारणों से बेटे सोहनलाल को यूपीएससी पास करने के बाद सर्विस कैडर आईएएस मिलने में देरी हुई, मगर अब फरवरी में वो दिक्कत दूर हो गई। बेटा मसूरी में ट्रेनिंग लेने पहुंच गया।
इधर, चार-छह माह बंद रहने के बाद मनरेगा कार्य गांव में फिर से शुरू हो गया। पत्नी मीरा देवी ने एक दिन मजदूरी करने भी गई। परिवार में शादी के चलते अभी काम पर नहीं जा रही।

बता दें कि 26 वर्षीय सोहनलाल को पढ़ाने के लिए किसान पिता गोरधन राम ने भी बीस लाख का कर्ज लिया था। सोहन ने दसवीं तक की पढ़ाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पूरी की। 12वीं कोटा से पास करने के बाद आईआईटी मुम्बई में चयन हुआ। 2018 में आईआईटी पास की। फिर यूपीएससी की तैयारियों में जुट गया।
सोहनलाल ने आईआईटी पास करने के बाद प्लेसमेंट में लाखों का जॉब ऑफर ठुकराकर सिविल सेवा में जाने का मन बनाया। कहीं पर कोचिंग नहीं की। यू-ट्यूब देखकर पढ़ाई की। खुद ही नोट्स बनाए। सोहनलाल यूपीएससी में तीन बार तो प्री भी पास नहीं कर पाए थे। चौथे प्रयास में आईएएस बन गए। सोहन लाल के दो बहन व एक भाई है।
यह भी पढ़ें: IAS Wedding: LBSNAA से शुरू हो गई थी सृष्टि देशमुख-अर्जुन गौड़ा की Love Story , शादी के लिए बदला कैडर












Click it and Unblock the Notifications