Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC Exam: कितने नंबर पाने पर सिविल सर्विस में होता है चयन? IRS अधिकारी ने शेयर की अपनी मार्कशीट

मौजूदा वक्त में युवाओं में सिविल सर्विस एग्जाम का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है, ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी UPSC की परीक्षा में बैठ रहे। साथ ही उनके मन में ये सवाल भी रहता है कि आखिर कितने नंबर पाने पर UPSC CSE में चयन होता है। इसका जवाब एक IRS अधिकारी ने अपनी मार्कशीट शेयर कर दिया है।

भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी अंजनी कुमार पांडे ने ट्विटर पर अपनी मार्कशीट शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पुरानी फाइलों के समायोजन के दौरान मिली जिंदगी की एक अमूल्य धरोहर...छात्र ये याद रखें कि मेन्स ही यूपीएससी की सफलता की कुंजी है।

UPSC Exam

पांडे की मार्कशीट 2009 की है, जिसमें उनके 7 पेपर के नंबर लिखे हैं। इसके अलावा इंटरव्यू का नंबर है। उनको निबंध लिखने में 200 में से 135 नंबर मिले थे। इसके बाद जनरल स्टडी-1 में 300 में से 137, जनरल स्टडी-2 में 300 में से 140, इतिहास के पहले पेपर में 300 में से 200, इतिहास पेपर-2 में 300 में से 148 नंबर मिले।

वहीं साइकोलॉजी-1 में 300 में से 131, साइकोलॉजी-2 में 300 में से 145 अंक मिले। उन्होंने इंटरव्यू में 300 में से 128 नंबर हासिल किए। ऐसे में देखा जाए तो उन्होंने कुल 2300 नंबर में से 1164 नंबर हासिल किए। इसके बाद उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ।

कुल 9 पेपर होते हैं
आपको बता दें कि यूपीएससी मेंस एग्जाम में कुल 9 पेपर होते हैं, जिसमें से 7 पेपर अनिवार्य होते हैं। इसके अलावा दो भाषा (भारतीय भाषा और अंग्रेजी) के पेपर होते हैं, जिनका नंबर नहीं जुड़ता। उन दोनों में बस पास होना जरूरी होता है। ये पेपर इस प्रकार हैं-

1- निबंध पेपर
2- सामान्य अध्ययन पेपर I
3- सामान्य अध्ययन पेपर II
4- सामान्य अध्ययन पेपर III
5- सामान्य अध्ययन पेपर IV
6- वैकल्पिक पेपर I
7- वैकल्पिक पेपर II
8- भारतीय भाषा का पेपर
9- अंग्रेजी भाषा का पेपर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+