IAS Qummer Choudhary: राजस्थान में World Record बनाने वाले कलेक्टर कमर चौधरी कौन हैं?
Qummer Choudhary: राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी कमर उल जमान चौधरी दौसा में जिला कलेक्टर हैं। 2600 स्कूलों में साढ़े 3 लाख बच्चों को गुड टच और बैड टच सिखाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी कमर उल जमान चौधरी ने कमाल कर डाला है। दौसा जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने गिनीज बुक ऑफ़ विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है।

आईएएस अधिकारी कमर चौधरी ने दौसा जिला कलेक्टर रहते हुए अपनी टीम के 2600 स्कूलों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा बच्चों को गुड-टच और बैड-टच के बारे में सिखाया है। इससे फायदा यह होगा कि बच्चे यौन उत्पीड़न की घटनाओं का शिकार होने से बच सकेंगे।
दौसा जिला कलेक्टर कमर चौधरी के विश्व रिकॉर्ड की सत्यतता जांचने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन की टीम पहुंची। दौसा प्रशासन का अभियान टीम की जांच सत्य पाया गया तो नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
बता दें कि 11 मार्च 1987 को जन्मे कमर चौधरी मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। सिविल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री पाने वाले कमर चौधरी दौसा कलेक्टर से पहले जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त भी रह चुके हैं।
2014 बैच के आईएएस अधिकारी कमर चौधरी ने भरतपुर के सहायक कलेक्टर पद से राजस्थान कैडर में सर्विस शुरू की। ये गिरवा उदयपुर के एसडीएम भी रहे।












Click it and Unblock the Notifications