Durga Shakti DM Banda: IAS अभिषेक सिंह के लिए छोड़ा पंजाब, फिर UP आकर हिला दी सपा सरकार
IAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश कैडर के पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांधा की जिला कलेक्टर बनाया गया है।

Durga Shakti Nagpal Biography in Hindi: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से देश की सबसे चर्चित आईएएस में से एक दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम भी शामिल हैं। इनको बांदा जिला कलेक्टर बनाया गया है। यूपी कैडर में दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम ही काफी है। अपनी ईमानदारी के दम पर दुर्गा शक्ति नागपाल ने एक बार तो यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार तक हिला दी।

दुर्गा शक्ति नागपाल, डीएम बांदा यूपी
उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद से आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को तबादला बांदा डीएम पद पर किया गया है। अपने ट्रांसफर के साथ दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि देश की सबसे दमदार महिला आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की पूरी कहानी।

बांदा की नई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की जीवनी
- IAS दुर्गा शक्ति नागपाल छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली हैं।
- दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म 25 जून 1985 को भारतीय सांखियकी सेवा के अफसर सुभाष नागपाल के घर हुआ था।
- साल 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।
- दुर्गा नागपाल ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। दो बार प्रयास किया।
- यूपीएससी 2008 में पहले प्रयास में दुर्गा शक्ति का चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ।
- दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2009 में दुर्गा शक्ति 20वीं रैंक पाकर आईएएस बन गईं।
- दुर्गा शक्ति को बतौर आईएएस पंजाब कैडर मिला था, मगर आईएएस अभिषेक सिंह से शादी के आधार पर कैडर बदलकर ये यूपी आ गई थी।

पंजाब में भूमि घोटाला उजागर किया
साल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी बनते ही दुर्गा शक्ति नागपाल ने साहसिक कदम उठाने शुरू कर दिए थे। पंजाब के मोहाली में पोस्टिंग के दौरान दुर्गा शक्ति नागपाल ने भूमि घोटाला उजागर किया था। पंजाब छोड़कर यूपी कैडर में आने के बाद दुर्गा शक्ति नागपाल को ग्रेटर नोएडा की उपखंड अधिकारी बनाया गया था। तब दुर्गा शक्ति नागपाल ने रेत माफिया के खिलाफ कड़े कदम उठाए। अवैध खनन के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

जब वापस लेना पड़ा दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन
बता दें कि साल 2013 दुर्गा शक्ति नागपाल जब ग्रेटर नोएड में पोस्टेड थीं तब रेत माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके देशभर में सुर्खियों में रहीं। उस दौरान ग्रेटर नोएडा के एक गांव में निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिराने के आरोप में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार ने दुर्गा शक्ति नागपाल के खिलाफ कार्रवाई की। सरकार ने उनको निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में लोगों प्रदर्शन किया। तब सरकार को दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन वापस लेना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications