IAS Couple : दुर्गा की 'शक्ति' देख हिल गई थी UP सरकार, अभिषेक सिंह ने दमदार एक्टिंग से बनाई दिलों में जगह
IAS Abhishek Singh Durga Shakti Nagpal Marriage Anniversary : भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस जोड़ी अभिषेक सिंह व दुर्गा शक्ति नागपाल के लिए 25 अक्टूबर का दिन बेहद खास है। इस दिन यह आईएएस जोड़ी विवाह बंधन में बंधी थी। शादी की सालगिरह की जानकारी आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। ट्विटर पर दुर्गा शक्ति नागपाल ने पति अभिषेक सिंह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए हैप्पी एनिवर्सरी लिखा है।

आईएएस पति-पत्नी की जोड़ी काफी फेमस
बता दें कि आईएएस पति-पत्नी की यह जोड़ी काफी फेमस है। आईएएस अभिषेक सिंह की पहचान न केवल भारतीय प्रशासनिक सेवा के काबिल अफसर की है बल्कि एक सफल अभिनेता, मॉडल और सोशल वर्कर के रूप में पहचान बन चुकी है। आईएएस अभिषेक सिंह ने अपनी ट्विटर के बायो में खुद के बारे में लोक सेवक, अभिनेता, सामाजिक उद्यमी, जिद्दी आशावादी, फाउंडर सिग्मा, वर्ल्ड ऑफ वार्डी, यूनाइटेड बाई ब्लड, सलाहकार ब्रिक्स सीसीआई आदि लिख रखा है। वहीं, आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को 'लेडी सिंघम' भी कहा जाता है। इनके बायो में आईएएस, लेखक, ब्रांड इंडिया, पुस्तक लवर लिखा है।

जौनपुर के रहने वाले हैं अभिषेक सिंह
पहले बात आईएएस अभिषेक सिंह करें तो ये मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। 22 फरवरी 1983 को जन्मे अभिषेक सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई की। कॉलेज समय से अभिषेक सिंह एक युवती से प्यार करते थे। उसने धोखा दिया। ब्रेकअप के बाद अभिषेक बुरी तरह से टूट गए थे। सुसाइड करने तक की सोचने लगे थे, लेकिन खुद को संभाला और यूपीएससी की तैयारी शुरू की। साल 2011 में अभिषेक सिंह ने यूपीएससी पास करके यूपी कैडर के आईएएस बने। पहली पोस्टिंग कानपुर (देहात) में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। सोशल मीडिया बायो के मुताबिक अभिषेक सिंह आईएएस वर्तमान में दिल्ली सरकार में उपायुक्त हैं।

सपा सरकार को दुर्गा का निलंबन करना पड़ा था रद्द
2010 बैच की आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल साल 2013 में रेत माफिया के खिलाफ साहसिक कदम उठाकर देशभर की सुर्खियों में आ गई थी। बालू माफिया के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी को लेकर नोएडा की तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दुर्गा शक्ति नागपाल महीनों तक लाइमलाइट में रही थीं। वहीं, ग्रेटर नोएडा के एक गांव में निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिराने के आरोप में यूपी की सपा सरकार ने दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित कर दिया। उनके निलंबन पर बड़े पैमाने पर विरोध किया गया। जनता का समर्थन मिलने के बाद साल 2013 में 22 सितंबर को दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन रद्द कर दिया गया था। इसी साल मई में आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के जीवन पर आधारित एक बायोपिक की घोषणा की गई।
दुर्गा शक्ति नागपाल की जीवनी
बता दें कि आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली हैं। भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारी सुभाष नागपाल के घर 25 जून 1985 को दुर्गा शक्ति का जन्म हुआ था। इन्होंने साल 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद दुर्गा नागपाल ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2008 में दुर्गा ने 20वीं रैंक हासिल की थी।

अभिषेक से शादी के बाद यूपी कैडर में आईं
बतौर आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को पंजाब कैडर मिला था। मोहाली में पोस्टिंग हो गई थी। तब वहां आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने भूमि घोटाला उजागर किया। फिर दुर्गा ने आईएएस अभिषेक सिंह से शादी की और शादी के आधार पर पंजाब कैडर बदलकर यूपी आ गई। यूपी में आने के बाद ग्रेटर नोएडा में एसडीएम रहते हुए आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ ऑपरेशन चलाते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अभिषेक सिंह 'दिल तोड़ के' गाने में आए नजर
बता दें कि अभिषेक सिंह का यह पहला गाना नहीं, इससे पहले भी वे बी प्राक के साथ सॉन्ग 'दिल तोड़ के' में नजर आ चुके हैं। उनका ये गाना भी सुपरहिट हो गया था। इस गाने के वायरल होने के बाद से ही अभिषेक को कई ऑफर्स मिले। अभिषेक सिंह कई वेब सीरीज और टीवी सीरीयल में एक्टिंग कर चुके हैं। जुबिन नौटियाल के साथ उनका नया गाना 'तुझे भूलना तो चाहा...' भी आते ही छा गया था।

अभिषेक सिंह इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले आईएएस
आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। इन्हें चार मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। कल्चरल एक्टिविटीज के लिए साल 2021 में अभिषेक सिंह ICONIC GOLD AWARDS 2021 से नवाजा गया था। सोशल एक्टिविटीज के लिए उन्हें साल 2022 में TEDx FORESchool और BRICS Chamber of Commerce & Industry का अवार्ड भी मिला है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications