Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीमार पति का पत्नी ने छोड़ा साथ तो 6 साल की बेटी बन गई अपने पिता की 'रक्षक'

नई दिल्ली। कहते हैं कि जब बुरा समय आता है तो आपकी क्षमता की समय असल परीक्षा लेता है। चीन के निंगजिया प्रांत में जब महिला ने पति और छह साल की बेटी को छोड़ दिया तो बेटी ने अपने पिता का कुछ इस तरह से खयाल रखा जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। दरअशल महिला का पति लकवाग्रस्त है और वह चल फिर नहीं सकता है। लेकिन महज छह साल की बेटी जिया जिया अपने पिता की देखभाल करती है। वह अपने दादा-दादी की मदद से पिता का खयाल रखती है।

china

हर रोज करती है पिता की सेवा
स्थानीय चीनी मीडिया के अनुसार जिया सुबह 6 बजे जग जाती है और अपने पिता की आधे घंटे तक मालिश करती है। इसके बाद वह पिता को ब्रश कराती है और फिर स्कूल जाने से पहले उनका मुंह साफ कराती है। स्कूल से वापस आने के बाद जिया पिता को खाना खिलाती है और घर में घुमाने में मदद करती है। जब जिया स्कूल जाती है तो बुजुर्ग दादा-दादी बेटे का खयाल रखते हैं। दादा-दादी खेत में किसानी का काम करते हैं।

पिता की देखभाल से कभी नहीं थकती
यद्यपि महज छह साल की जिया के कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारी है, लेकिन बावजूद इसके वह कभी भी अपने उपर दबाव महसूस नहीं करती है और अपने पिता का खयाल रखती है। स्थानीय अखबार से बात करते हुए जिया ने कहा कि अपने पिता की देखभाल करना मुझे कभी भी थकाऊ काम नहीं लगता है। जिया के पिता टियान ने एक चीनी सोशल मीडिया कुवाशो पर एक अकाउंट बनाया है, जहां लाइव स्ट्रीमिंग होती है, इसके जरिए वह पैसे इकट्ठा करते हैं। इस लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जिया अपने पिता का खयाल रखती है। यहां 480000 लोग उनके फॉलोवर हैं।

वापस नहीं लौटी पत्नी
जानकारी के अनुसार जिया के पिता टियान हेचेंग जिनकी उम्र 40 वर्ष है वह एक मार्च 2016 में एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद छाती से नीचे का उनका अंग काम नहीं करता है। इस घटना के बाद पत्नी ने टियान को छोड़ दिया और बड़े बेटे को अपने साथ ले गई। दोनों का सात साल पहले विवाह हुआ था। टियान ने बताया कि उसकी पत्नी ने कहा था कि वह अपने माता-पिता के घर कुछ दिन के लिए जा रही है, लेकिन वह वापस नहीं कभी नहीं लौटी और ना ही उसने तलाक की अर्जी दी है।

इसे भी पढ़ें- कुत्ता काटने को दौड़ा तो पति ने डंडे की जगह उठा ली पत्नी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+