Gaurav Agarwal: हांगकांग से नौकरी छोड़ इंडिया आए, 2 बार UPSC पास कर पहले IPS, फिर IAS, अब कलेक्टर बने
Gaurav Agarwal Current posting as Chittorgarh collector: राजस्थान कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव अग्रवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ये वो शख्स हैं, जो हांगकांग से लाखों का पैकेज ठुकराकर भारत लौटे और यूपीएसपी टॉपर बन गए।
अब आईएएस गौरव चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टर बने हैं। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने दो अक्टूबर की रात को 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आईएएस गौरव अग्रवाल भी शामिल हैं।

बता दें कि मूलरूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। गौरव अग्रवाल का जन्म 15 अगस्त 1984 को एसवी गुप्ता व सुमन गुप्ता के घर हुआ।
गौरव अग्रवाल ने साल 2005 में आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।
फिर आईआईएम लखनऊ (IIM LUCKNOW) से वित्त एवं प्रबंधन में अपनी शिक्षा को पूरा किया. उन्होंने वहां अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक भी मिला।
एमबीए करने के बाद गौरव अग्रवाल ने हांगकांग में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में अच्छे पैकेज पर जॉब किया। फिर नौकरी छोड़ भारत आए और यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
पहले प्रयास में यूपीएससी पास करके आईपीएस बने। साल 2013 में दूसरे प्रयास में यूपीएससी टॉपर बनकर राजस्थान कैडर में आईएएस बन गए।
राजस्थान में आईएएस के तबादले
आईएएस अधिकारी व नया पद
- डॉ. आरूषि अजेय मलिक-संभागीय आयुक्त-जयपुर
- कृष्ण कुणाल- सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग
- संदेश नायक- प्रबंध निदेशक,राजफैड
- खजान सिंह-सदस्य, राजस्थान कर बोर्ड
- कन्हैया लाल स्वामी-आयुक्त कृषि एवं पंचायती राज (कृषि)
- मनीषा अरोड़ा-आयुक्त, परिवहन विभाग
- चिनमयी गोपाल-प्रबंध निदेशक, रूडा
- पीयूष सांभरिया-महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक












Click it and Unblock the Notifications