शारीरिक अक्षमता के बावजूद मिस इटली की फाइनलिस्ट बनी ये लड़की, पेश की मिसाल

13 साल की उम्र में एक एक्सीडेंट में अपना एक पैर गंवाने वालीं Chiara Bordi मिस इटली प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं। Chiara मंगलवार को मिलान में हुए मिस इटली फाइनल में जीत तो नहीं पाईं, लेकिन उन्हें तीसरा स्थान मिला।

मिलान। 13 साल की उम्र में एक एक्सीडेंट में अपना एक पैर गंवाने वालीं Chiara Bordi मिस इटली प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं। Chiara मंगलवार को मिलान में हुए मिस इटली फाइनल में जीत तो नहीं पाईं, लेकिन उन्हें तीसरा स्थान मिला। एक पैर न होने के कारण Chiara को सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया यूजर्स ने यहां तक कह दिया था की शारीरिक अक्षमता के कारण उन्हें प्रतियोगिता में एंट्री मिली। हालांकि Chiara ने इन सब बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

Miss Italy

मिलान में मंगलवार को मिस इटली का फाइनल रखा गया, जिसमें ताज Carlotta Maggiorana के सिर सजा। मिस इटली के फाइनलिस्ट में एक प्रतिभागी Chiara Bordi भी थीं, जिनका एक पैर प्रोस्थेटिक लगा था। 18 वर्षीय Chiara ने 13 साल की उम्र में एक एक्सीडेंट में अपना पैर गंवा दिया था। शारीरिक अक्षमता के बावजूद मिस इटली के फाइनल तक पहुंचने के लिए जहां उनकी तारीफ हुई, तो वहीं कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की।

ये भी पढ़ें: मथुरा स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही थी महिला, दरोगा ने गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें केवल शारीरिक अक्षमता के कारण प्रतियोगिता में रखा गया। इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए Chiara ने फेसबुक पर लिखा, 'मेरे पास एक पैर नहीं है, लेकिन तुम लोगों के पास दिल और दिमाग दोनों नहीं है। मुझे जीतने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि जीवन अभी भी सुंदर है।'

Miss Italy

View this post on Instagram

Walking in the dark ☔️

A post shared by Chiara Bordi (@chiarabordi_) on

View this post on Instagram

Periodo della fissazione numero 2367: bandane.🌈

A post shared by Chiara Bordi (@chiarabordi_) on

ये भी पढ़ें: कैंटीन में खाते हैं ये जज साहब, कॉरपोरेट ऑफिस में बदल दिया कोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+