5 इंच का सैंडल पहनकर बाढ़ का जायजा लेने पहुंची राष्ट्रपति की पत्नी, ट्विटर पर उड़ा मजाक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया मंगलवार को टेक्सास शहर के दौरे पर थे। मौसम की मार झेल रहे इस शहर का जायजा लेने गए दंपत्ति को ट्विटर पर खूब मजाक बना। मजाक की वजह बना मेलानिया द्वारा पहनी गई पांच इंच की सैंडल। पूर्व फैशन मॉडल रही मेलानिया ने टेक्सास की यात्रा पर खाकी रंग का जैकेट पहना था हालांकि उसका फैशन के साथ कोई लेना-देना नहीं है।

यात्रा से लौटने के बाद ही ट्विटर पर #ShoeGate ट्रैंड करने लगा। यूजर्स ने इस पर कई तरह की टिप्पणियां की। एक यूजर ने लिखा है कि पहली नागरिक को ये पता होना चाहिए कि तूफान से मची तबाही का जायजा लेने गए लोगों को क्या पहनना चाहिए। आप इन आउट ऑफ टच कैसे रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications