20 साल की जेल के साथ ये चार सजाएं भी भुगतेंगे राम रहीम
बलात्कारी बाबा, बलात्कारी बाबा, बलात्कारी बाबा जैसे कई ऐसे शब्द हैं जो राम रहीम को सजा मिलने से पहले कई न्यूज चैनलों पर बार-बार इस्तेमाल किए गए। कोर्ट ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है। सजा के बाद कई लोग खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कोर्ट को राम रहीम को 20 साल की सजा के साथ और भी दंड देने चाहिए। हर कोई अपनी-अपनी मांग रख रहा है। हम आपके लिए लाए हैं देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की अलग-अलग मांगें-

2. हरियाणा के रहने वाले बिल्लु ने कोर्ट से मांगी की है इस बाबा को रोज शहर में घूमना चाहिए, वो भी साइकिल पर बिठाकर और दो घंटे सड़क पर धूप में खड़ा रखना चाहिए। क्योंकि इस बाबा की वजह से लोगों को कई दिनों से कई शहरों में जाम का सामना करना पड़ा है।
3. हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले भोलू ने कोर्ट से मांग की है बाबा को दस साल सजा में कभी भी मोबाइल नहीं दिखाना चाहिए। भोलू ने बताया कि इस बाबा की वजह से वो अपनी गर्लफ्रेंड से तीन दिन से बात नहीं कर पाया और उसका ब्रेकअप हो गया।
4. बिहार के चिकू ने कोर्ट से मांग की है कि बाबा के लिए 20 साल की सजा के साथ-साथ लालू के बेटों के भाषण के साथ-साथ राहुल गांधी के भाषण सुनाने चाहिए। ये काम रोज 10 घंटे होना चाहिए।
(यह एक व्यंग्य हैं, जिसकी सच्चाई का हिमायल से लेकर कन्याकुमारी तक कोई लेना देना नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications