Ovarian Cancer Day 2024: चुपचाप महिलाओं के शरीर में घुसता है ये कैंसर, इन लक्षणों पर दें ध्यान वरना....
World Ovarian cancer Day: कैंसर एक बहुत ही भयानक बीमारी है, जो दुनियाभर में न जाने कितने ही लोगों को अपनी चपेट में लिये हुए है। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के मुताबिक कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से से शुरू हो सकती है, जिसके बाद शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। इसके बाद ये कैंसर बनता है।
कैंसर भी कई तरह का होता है, जैसे कि स्तन कैंसर, लंग्स कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और गर्भाशय का कैंसर। इनमें ओवेरियन कैंसर सबसे आम तरह का कैंसर माना जाता है। सबसे खतरनाक बात तो ये है कि इस तरह के कैंसर के लक्षण बहुत ही आम होते हैं, जिनके बारे में आसानी से पता लगा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

दुनियाभर में 8 मई को वर्ल्ड ओवेरियन कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को कैंसर के बारे में जागरूक किया जाता है जैसे कि इसके जोखिम को कैसे कम किया जाए और क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं, जिससे इस कैंसर से बचा जा सके।
ओवेरियन कैंसर एक ऐसा कैंसर है जो महिलाओं के ओवेरीज (अंडाशय) में विकसित होता है। ये रोग आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में पहले से नहीं दिखता है, जिससे इसे पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके लक्षण भी ज्यादातर समय मामूली होते हैं और इसलिए अधिकांश महिलाएं उन्हें गंभीर नहीं समझती हैं।
ओवेरियन कैंसर के लक्षण
ओवेरियन कैंसर के मुख्य लक्षणों में पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेट की बढ़ती हुई चमक, पेट की सूजन, अचानक वजन कमी, खूनी या पेशाब के साथ साथ बार-बार पेशाब से जुड़ी समस्याएं, आंखों या चेहरे में सूजन, और अपच शामिल होते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिलाओं में ओवेरियन कैंसर तीसरा और दनियाभर में ये 8वां सबसे बड़ा कैंसर है। ये कैंसर महिलाओं में मौत की वजह का एक प्रमुख कारण भी है।
बताते चलें कि ओवेरियन कैंसर तब होता है, जब आपके अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब में कोशिकाएं असामान्य तौर पर बढ़ती रहती हैं और एक वक्त पर नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। ये काफी परेशान करने वाली बात है कि इसके लक्षण जल्दी से नजर नहीं आते। अगर ओवेरियन कैंसर होता है तो आमतौर पर ये आपके पेल्विस से आपके लिम्फ नोड्स, पेट, आंत, छाती और फिर लिवर तक भी फैल सकता है।
ओवेरियन कैंसर से बचाव के उपाय...
रेगुलर चेकअप: नियमित चिकित्सा जांच और स्क्रीनिंग ओवेरियन कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। महिलाओं को नियमित तौर पर डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाना चाहिए।
स्वस्थ आहार: एक संतुलित और पोषणयुक्त आहार ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। फल, सब्जियाँ, अनाज, ताजा और प्राकृतिक आहार शामिल करें।
एक्सरसाइज: नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाना ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। योग, ध्यान और व्यायाम भी लाभकारी हो सकते हैं।
वजन को कंट्रोल रखना: अतिरिक्त वजन से बचना और सही वजन की रक्षा करना ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
स्मोकिंग: धूम्रपान करने से बचें, क्योंकि यह ओवेरियन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
हेल्दी लाइफस्टाइल: अधिक से अधिक ध्यान दें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। समय पर सोएं, सही आहार खाएं, तनाव को कम करें और रेगुलर जांच करवाएं।












Click it and Unblock the Notifications