Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या है इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी? जिसकी वजह से हुई जाकिर हुसैन की मौत? जानें इसके बारे में सबकुछ

Idiopathic Pulmonary Fibrosis: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया है। जाकिर हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी से काफी वक्त से पीड़ित थे। ये बीमारी सीधे तौर पर फेफड़ों को प्रभावित करती है।

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी, जिसे IPF के नाम से भी जाना जाता है। ये बीमारी सीधे तौर पर फेफड़ों को निशाना बनाते हैं, जिसमें पीड़ित का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी क्या है, इसके लक्षण क्या हैं? इसके लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए? आइए जानें इसके बारे में सबकुछ?

Idiopathic Pulmonary Fibrosis

what is Idiopathic Pulmonary Fibrosis: क्या है इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस?

अमेरिका के राष्ट्रीय हृदय, फेफड़े और रक्त संस्थान (NIH) के मुताबिक, यह एक गंभीर और पुरानी फेफड़ों की बीमारी है, जो शरीर में एल्वियोली के आसपास के ऊतकों को प्रभावित करती है। यह स्थिति तब विकसित होती है जब अज्ञात कारणों से फेफड़े के ऊतक मोटे और कठोर हो जाते हैं। समय के साथ ये परिवर्तन फेफड़ों को स्थायी रूप से प्रभावित करते है, इस टर्म को फाइब्रोसिस भी कहा जाता है। जिसमें व्यक्ति के लिए सांस लेना धीरे-धीरे मुश्किल हो जाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल लगभग 40,000 लोगइडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (आईपीएफ) से मरते हैं। आईपीएफ से संबंधित मृत्यु दर महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए अधिक है। आईपीएफ के लिए मृत्यु दर 7.53 प्रति 100,000 व्यक्ति हर वर्ष होती है।

Causes of IPF: इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण?

एनआईएच के मुताबिक इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस क्यों और कैसे होता है? इसके कारण अभी अज्ञात हैं। फेफड़ों पर निशान के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है और फेफड़ों से मानव शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक धूम्रपान की आदत या IPF के पारिवारिक इतिहास वाले व्यक्ति को इस बीमारी के होने का अधिक जोखिम होता है और यह जोखिम उम्र के साथ और बढ़ता ही जाता है।

स्वस्थ फेफड़े के मामले में, ऑक्सीजन आसानी से वायुकोषों की दीवारों से होकर केशिकाओं में और अंतत रक्तप्रवाह में चली जाती है। हालांकि, IPF के मामले में, एल्वियोली की दीवारें मोटी हो जाती हैं, जिससे ऑक्सीजन का रक्त में जाना मुश्किल हो जाता है।

Symptoms of IPF: इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण?

  • सांस फूलना: जब कोई व्यक्ति इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस सक्रिय होता है, तो उसे शुरू में सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। लेकिन समय के साथ, सांस लेने की समस्याएं बढ़ जाती हैं। जब कोई व्यक्ति आराम कर रहा होता है तो भी उसे सांस लेने में कठिनाई होती है।
  • लंबे समय तक सूखी खांसी: सूखी खांसी जो ठीक नहीं हो रही है, वह भी इसका एक संकेत है। इसमें बार-बार खांसी आना भी शामिल है।
  • जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द: किसी व्यक्ति के जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द महसूस होना, हालांकि सामान्य लग सकता है, लेकिन यह भी IPF का एक लक्षण है।
  • थकान या कमजोरी महसूस करना और वजन कम होना भी IPF से पीड़ित व्यक्ति के लक्षण होते हैं।

Risk factors for IPF: इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के जोखिम

किसी व्यक्ति को IPF क्यों होता है? इसके जोखिम के कई कारण हो सकते हैं...

▪️ आयु (Age): जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, उसे इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस होने का जोखिम अधिक होता है। ज्यादातर लोगों में इस बीमारी का निदान अक्सर 60 या 70 की उम्र में होता है।

▪️ लाइफस्टाइल: अगर आप धूम्रपान करने के आदि हैं तो आपको आईपीएफ होने का खतरा सबसे ज्यादा है।

▪️ लिंग: NIH ने कहा कि इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक आम है।

▪️पारिवारिक इतिहास: अगर किसी व्यक्ति के माता-पिता या भाई-बहन जैसे निकटतम रिश्तेदार को IPF है, तो उन्हें बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है। व्यक्ति को विरासत में मिले जीन के कारण उसके IPF विकसित होने की संभावना अधिक हो सकती है।

एनआईएच ने कहा कि ऐसे कुछ तरीके हैं जिनसे किसी व्यक्ति के जीन उसे आईपीएफ के जोखिम में डाल सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि कुछ जीन में उत्परिवर्तन के कारण लोग आईपीएफ से पीड़ित होते हैं।

ऐसा ही एक जीन है MUC5B, यह एक म्यूकस प्रोटीन बनाता है जो फेफड़ों से बैक्टीरिया जैसे हानिकारक पदार्थों को साफ करने में मदद करता है। NIH ने कहा कि इस जीन का उत्परिवर्तित संस्करण होने से अन्य जीन की तुलना में IPF का जोखिम अधिक बढ़ जाता है।

IPF Treatment: इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का इलाज?

वर्तमान में, इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का कोई इलाज नहीं है। हालांकि, दवाएं, प्रक्रियाएं या अन्य उपचार फेफड़ों की क्षति को धीमा करने और बाद में जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+