खाना खाने के बाद क्या आपको भी है चाय पीने की आदत? हो जाएं सावधान वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारी
Side Effects Of Tea: भारत में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय की गर्म प्याली से करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को दिनभर में काफी चाय पीने की आदत होती हैं। कुछ लोग तो बिना वक्त के खाना खाने के बाद ही चाय पीते हैं।
जो लोग चाय पीने के शौकीन होते है उनके लिए चाय पीने का कोई वक्त नहीं होता। लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद चाय पीते हैं तो अनजाने में अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्योंकि इसकी वजह से पाचन प्रक्रिया बाधित हो जाती है। इसके अलावा कई अन्य नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं।

सिर दर्द की समस्या
खाना खाने के बाद चाय पीने की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में 2.8 प्रतिशत लैक्टोज होता है। जिसकी अधिक मात्रा की वजह गैस्टिक जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं इसलिए कोशिश करें कि खाना खाने के बाद चाय ना पीएं।
ब्लड प्रेशर
ये तो हर कोई जानता है कि चाय में अधिक मात्रा में कैफीन की मात्रा होती है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में खाना खाने के बाद चाय पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक है तो कोशिश करें कि चाय का सेवन ना करें।
आयरन की कमी
खाना खाने के बाद शरीर में जिन पोषण तत्वों की जरूरत होती है वो तभी मिलता अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद चाय ना पीएं। क्योंकि चाय पीने की वजह से शरीर में आयरल की कमी होने लगती है। इतना ही नहीं कई गंभी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इसके अलावा आपके पाचन तंत्र पर भी इसका गहरा असर पड़ता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications