Summer Skincare Tips: गर्मियों में इन 7 टिप्स की मदद से स्किन का रखें ख्याल, चमकदार और हेल्दी रहेगी त्वचा
Summer Skincare Tips: गर्मी का मौसम जहां छुट्टियों और तरह तरह के स्वादिष्ट आमों की सौगात लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर इस मौसम में स्किन की कई समस्याएं भी सामने आती हैं। तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और उमस स्किन को डल और ड्राई कर देते हैं।
गर्मियों में स्किन का ऐसे रखें ख्याल
गर्मियों में स्किन की देखभाल कोई मुश्किल काम नहीं है, बस थोड़ा सा ध्यान और सही रूटीन अपनाने की जरूरत होती है। प्राकृतिक और हल्के प्रोडक्ट्स के साथ-साथ हाइड्रेशन और हेल्दी डाइट से आप अपनी त्वचा को गर्मियों के मौसम में भी चमकदार और फ्रेश बनाकर रख सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स के बारे में जिनसे आप गर्मियों में भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रख सकते हैं।
गर्मियों में अपनाएं ये 7 टिप्स और स्किन को रखें हेल्दी
1. सनस्क्रीन को बनाए अपना बेस्ट फ्रेंड
गर्मियों में बाहर निकलने से पहले अच्छी क्वालिटी वाला सनस्क्रीन स्किन पर जरूर लगाएं। SPF 30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन धूप से होने वाले टैनिंग, सनबर्न और एजिंग के असर को काफी कम कर देता है। इसे हर 2-3 घंटे में फिर से लगाना न भूलें।
2. चेहरे की सफाई जरूरी
गर्मी के मौसम में स्किन जल्दी ऑयली और पसीने से गंदी हो जाती है, जिससे पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा धोएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल-बेस्ड क्लीनजर का इस्तेमाल करें।
3. हाइड्रेशन का रखें पूरा ध्यान
गर्मियों में शरीर और स्किन दोनों को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और फलों के जूस स्किन को अंदर से चमकदार बनाते हैं।
4. हल्का मेकअप करें
गर्मी में हेवी मेकअप स्किन को सांस लेने नहीं देता और ब्रेकआउट्स की समस्या बढ़ा सकता है। गर्मियों में स्किन पर वाटरप्रूफ और नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। हो सके तो बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइजर से काम चलाएं।
5. नेचुरल फेस पैक से दें स्किन को ठंडक
घरेलू फेस पैक्स जैसे दही-चंदन, खीरा-एलोवेरा या गुलाबजल-मुल्तानी मिट्टी स्किन को ठंडक देने के साथ साथ उसे टैनिंग और धूप के असर से भी बचाते हैं। सप्ताह में दो बार इनका उपयोग जरूर करें और गर्मियों में स्किन को रिफ्रेश रखें।
6. डाइट में शामिल करें स्किन-फ्रेंडली चीजें
विटामिन सी और ई से भरपूर फल और सब्जियां जैसे संतरा, कीवी, टमाटर और पालक स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और ग्लो लाने में मदद करते हैं। साथ ही, गर्मियों में ऑयली और जंक फूड से दूरी बान लें।
7. भरपूर नींद लें और स्ट्रेस से बचें
नींद की कमी और तनाव भी स्किन पर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं। दिन भर की थकान और पसीने के बाद अच्छी नींद न सिर्फ शरीर बल्कि स्किन के लिए भी जरूरी होती है।












Click it and Unblock the Notifications