अगर शादी के बाद पार्टनर कर रहा ऐसा बर्ताव, तो रिलेशनशिप संभालना हो सकता मुश्किल
Signs For Divorce: हमारे समाज में शादी करने का मतलब है जीवनभर का साथ। यानी की एक बार अगर आपने शादी कर ली तो उसे हंसी-खुशी हमेशा निभाना है। लेकिन आजकल पार्टनर्स बहुत जल्दी तलाक का फैसला ले लेते हैं जिसका असर कहीं ना कहीं दोनों के परिवार वालों पर पड़ता है।
एक रिश्ते को चलाने के लिए उसमें विश्वास, समझदारी और आपसी समझौता होना जरूरी है। लेकिन अगर इन चीजों की कमी है तो आपको समझ जाना चाहिए कि इस रिश्ते को ज्यादा समय तक नहीं चलाया जा सकता। दोनों पार्टनर्स के बीच अगर आपसी समझौता से चाहें तो चीजों को सुलझा सकते हैं।

अगर आपको अपने रिश्ते में कुछ चीजें नहीं नजर आ रही हैं तो बेहतर है कि आप अलग हो जाएं। आइए जानते हैं वो क्या है।
1. एक दूसरे के लिए सम्मान
अगर आपका पार्टनर अपने परिवार वालों या दोस्तों के सामने आपकी इज्जत नहीं करता। या फिर कभी किसी बात का सही से जवाब नहीं देता तो कुछ वक्त तक आप इसे बर्दाश्त कर सकते हैं। लेकिन हर चीज की एक अति होती है। अगर आपको लगे कि चीजें हाथ से आगे बढ़ गई हैं तो रिश्ते को तुरंत खत्म करना ही बेहतर है।
2. बातचीत ना करना
एक रिश्ते को चलाने के लिए बातें शेयर करना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपको पार्टनर से बात करने के लिए सोचना पड़ता है। या फिर वह आपसे बात ही नहीं करता तो इसके लिए आपको सोचना पड़ेगा। अगर आप दोनों के बीच बातचीत कम होती है तो रिश्ते को आगे चलाना मुश्किल हो जाता है।
3. इंटीमेसी
अगर आपका पार्टनर इंटीमेट ना होने के लिए बहाना बनाता है या फिर आपको खुद को छुने से रोकता है। कहीं ना कहीं ये इशारा है जिससे आपको समझ जाना चाहिए कि पार्टनर की जिंदगी कोई और हो सकता है। इन सब वजहों के मद्देनजर आप तलाक का फैसला ले सकते हैं। ज्यादातर तलाक के मामलों में असली वजह से धोखा देना ही होता है।












Click it and Unblock the Notifications