रातभर AC में सोने की आप भी कर रहे गलती! तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
Side Effects Of AC: चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप की वजह से हर कोई बाहर निकलने से बचता है। अब इससे बचने के लिए हर घर में दिनभर और रातभर एसी चलता है। इतना ही नहीं गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग सोते समय भी एसी चलाकर रखते हैं।
घर के बाहर निकलते ही और लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। ऐसे में राहत पाने के लिए लोग ज्यादातर एसी का इस्तेमाल करते हैं। इससे भले ही आपको रातभर सुकून की नींद आती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी की वजह से कई गंभीर भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि इसके कैसे नुकसान हो सकते हैं।

1. सिरदर्द
जो लोग ज्यादा एसी का इस्तेमाल करते हैं उन्हें सिरदर्द की ज्यादा समस्या हो सकती है। अगर कोई एकदम एसी के पास सोता है तो उसकी तेज हवा की वजह से सीधा पर सिर पर लगती है और इससे सिरदर्द होने लगता है।
2. पाचन तंत्र
एसी रातभर चलाने की वजह से कमरे का तापमान ठंडा हो जाता है। उसी तरह इसका असर हमारी बॉडी के तापमान पर भी पड़ता है। अगर लंबे समय तक हमारी बॉडी का ठंडा तापमान रहेगा तो इसका बुरा असर पाचनतंत्र पर पड़ता है।
3. सर्दी ज़ुकाम की समस्या
एसी में रातभर सोने की वजह से बहुत जल्दी सर्दी जुकाम की समस्या हो जाती है। ठंडे टेम्प्रेचर रूम की हवा शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है।
4. जोड़ों में दर्द
अगर आप एसी लगातार चलाते हैं तो इसकी वजह से जोड़ों में दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी हवा की वजह से मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं और इसकी वजह से जोड़ों में दर्द पकड़ जाता है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की पहले से शिकायत है वह एसी में सोने से बचें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications