Sendha Namak के हैं इतने फायदे, दिल की बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, डेली डाइट में करें शामिल

Sendha Namak Benefits: नवरात्रि के 9 दिन चल रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग सेंधा नमक का ही सेवन करते हैं। लेकिन सामान्य दिनों में भी अगर इसे डाइट में शामिल कर लें तो आप कई तरह बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं सेंधा नमक खाने से आप किस तरह की गंभीर बमारियों से दूर हो सकते हैं।

1. पाचन तंत्र

सफेद नमक से ज्यादा सेंधा नमक फायदेमंद होता है। इससे हमारा पाचन तंत्र और ज्यादा मजबूत होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये प्रकृति द्वारा तैयार किया जाता है और इसका स्वाद सफेद नमक की तुलना में हल्का मीठा होता है। जिससे पाचन शक्ति को मजबूत करने में मदद मिलती है।

Sendha Namak

2. वेट लॉस में मिलती है मदद
सेंधा नमक खाने से ना सिर्फ पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि वेट कम करने में भी मदद मिलती है। इससे आपकी बॉडी में जितना भी फैट उसे कम करने में मदद मिलती है।

3. नियंत्रित ब्लड प्रेशर
सफेद नमक में आयोडीन की मात्रा अधिक होती है। लेकिन उससे ब्लड प्रेशर जैसी समस्य अधिक उत्पन्न होती है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादातर डॉक्टर हार्ट के मरीजों को सेंधा नमक खाने की सलाह देते हैं। इसमें सोडियम सफेद नमक की तुलना में कम होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और साथ की ये तनाव को भी कम करता है।

4. आंखों के लिए लाभदायक
इस बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि सेंधा नमक से हमारी आंखों की नजर भी तेज होती है। जी हां एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें मैग्नीशियम और पोटाशियम जैसी मिनरल्स होते हैं और इससे आंखों में होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यही नहीं इन सबके अलावा सेंधा नमक खाने से हमारा फेफड़े और हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इससे हमारी स्किन भी हेल्दी रहती है। कोशिश करें कि आज ही सेंधा नमक को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+