Benefits of Almonds: डायबिटीज और मोटापे से हैं परेशान? डॉक्टर भी बता रहे हैं बादाम को रामबाण इलाज!
Benefits of Almonds: रोजाना बादाम खाने से खासकर एशियाई भारतीयों का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।

दुनियाभर के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की टीम ने बादाम और दिल की सेहत से जुड़ी पुरानी स्टडीज का विश्लेषण किया और पाया कि बादाम खाने से 'खराब कोलेस्ट्रॉल' (LDL) कम होता है और आंतों के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ते हैं। यह शोध 'करंट डेवलपमेंट्स इन न्यूट्रिशन' जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
भारतीयों के लिए क्यों है खास?
शोध के मुताबिक, भारतीयों में डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में बादाम का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉ. अनूप मिश्रा (फोर्टिस सेंटर फॉर डायबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल के चेयरमैन) के अनुसार, "प्री-डायबिटीज वाले मरीजों में बादाम खाने से फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज और HbA1C कम होता है।" साथ ही, LDL कोलेस्ट्रॉल 5 यूनिट और ब्लड प्रेशर 0.17-1.3 mmHg तक कम हो सकता है।
वजन घटाने में भी मददगार
कई लोगों को लगता है कि बादाम खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि रोज 50 ग्राम बादाम खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। डॉ. मिश्रा बताते हैं, "बादाम में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है, जिससे पेट भरा रहता है और ज्यादा कैलोरी खाने की इच्छा कम होती है।"
कब और कैसे खाएं बादाम?
बादाम को नाश्ते, सलाद या वर्कआउट के बाद खाया जा सकता है। डॉ. मिश्रा के मुताबिक:
- सुबह नाश्ते में: ओट्स के साथ बादाम खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
- दोपहर में: अनहेल्दी स्नैक्स की जगह बादाम बेहतर विकल्प है।
- वर्कआउट के बाद: मसल्स रिकवरी के लिए फायदेमंद।
- ऑन-द-गो: बैग में बादाम रखें, भूख लगने पर तुरंत खाएं।












Click it and Unblock the Notifications