सर्दी के कपड़ों में आ गए खूब सारे रोएं, इन तरीकों से बनाएं एकदम नए जैसा, मिनटों में हो जाएंगे गायब
Woolen Clothes: सर्दी का मौसम आ गया और ऊनी कपड़ों सही देखभाल की बहुत ज्यादा जरूर होती है। लेकिन समय के साथ या गलत देखभाल की वजह से इनमें रोएं बन जाते हैं, जो कि कपड़े की सुंदरता को खराब कर देते हैं। ये रोएं ऊन के फाइबर के टूटने या रगड़ने की वजह से बनते हैं।
कई बार आप सर्दी के कपड़ों को धोते हैं और तरह-तरह की टिप्स अपनाते हैं लेकिन फिर भी उनमें रोएं नहीं निकलते। इससे ना सिर्फ कपड़े की कमच खराब होती है बल्कि यह कपड़ों को बेजान बना सकते हैं। लेकिन चिंता की बात नहीं है, आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिससे ऊन के कपड़ों में से रोएं आसानी से निकल जाएंगे।

1. रोएं हटाने के लिए रेजर का उपयोग करें
एक साधारण रेजर या शेविंग ब्लेड का इस्तेमाल भी ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए किया जा सकता है। इसे बहुत धीरे-धीरे और सावधानी से कपड़े पर चलाएं। रेजर को कपड़े के ऊपरी हिस्से पर हल्के से घुमाएं ताकि फाइबर खराब न हो और सभी रोएं हटा दिए जाएं। ध्यान रखें कि इस विधि में रेजर को अत्यधिक दबाव से न चलाएं, ताकि कपड़ा खराब न हो।
2. कपड़े को करें प्रेस
कभी-कभी, हल्के रोएं लोहे की प्रेस द्वारा हटाए जा सकते हैं। कपड़े को उल्टा कर के रखें और फिर लोहे को बहुत हल्के तापमान पर सेट करके कपड़े के ऊपर से धीरे-धीरे प्रेस करें। यह प्रक्रिया रोएं को नर्म कर देती है और वे आसानी से हट जाते हैं। ध्यान रखें कि कपड़े पर ज्यादा दबाव न डालें और लोहे का तापमान बहुत ज्यादा न हो।
3. वैक्यूम क्लीनर का उपयोग करें
अगर आपके पास छोटे आकार का वैक्यूम क्लीनर है, तो इसे एक बहुत अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसे ऊनी कपड़े के ऊपर से धीरे-धीरे चलाकर आप रोएं हटा सकते हैं। इस विधि का फायदा यह है कि यह छोटे-छोटे रोएं भी अच्छे से हटा देता है, और कपड़े पर कोई खरोंच भी नहीं पड़ती।
4. बटर नाइफ का इस्तेमाल करें
एक साफ बटर नाइफ लें और उसे धीरे से ऊन के कपड़े पर चलाएं। यह विधि उन कपड़ों के लिए प्रभावी है जिनमें सख्त और बड़े रोएं हों। यह टूल रोएं को बिना कपड़े को नुकसान पहुँचाए हटा देता है। बस ध्यान रखें कि बहुत तेज़ न चलाएं, ताकि कपड़े का फाइबर न टूटे।
5. ऊनी कपड़े सही से धोएं
कपड़ों में ज्यादा रोएं इस वजह से होते हैं कि उन्हें धोने का तरीका गलत होता है। ऊन के कपड़ों को हमेशा हाथ से धोएं या फिर नाजुक कपड़ों के लिए बने वाशिंग मशीन सेटिंग्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, कपड़ों को धोते समय उन्हें उल्टा करके धोने से भी रोएं की समस्या कम हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications