Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर भी दे रहा धोखा? इन तरीकों से पकड़ें उसका झूठ, हो जाएगा पर्दाफाश
Relationship Tips: हर कोई चाहता है कि उनकी लाइफ में जो भी पार्टनर हो वह जीवनभर वफादार रहे और हर मुश्किल में साथ दे। लेकिन प्यार के मामले में हर किसी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि एक वक्त बाद पार्टनर वैसा व्यवहार नहीं करता जैसे वह रिश्ते की शुरूआत में करता था। या फिर वह हर बात पर झूठ बोलने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो संभल जाइए। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिससे आप आसानी से अपने पार्टनर का झूठ पकड़ सकते हैं।
1. हर बात को अपने तक रखना
अगर आपका पार्टनर भी अपनी डेली लाइफ से जुड़ी चीजें आपको नहीं बता रहा या फिर उसने आपसे कुछ भी शेयर करना बंद कर दिया है तो इसका मतलब साफ है कि वह आपसे कुछ छुपारा है। जब भी पार्टनर अपनी बातें छुपाने लगता है यानि की वह धोखा दे रहा है। अगर आपके बात करने के बावजूद भी वह कुछ भी नहीं बता रहा तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है।

2. बात करने में लड़खड़ाना
अगर आपको शक है कि आपका पार्टनर झूठ बोल रहा है तो वह बोलते हुए लड़खड़ाने लगेगा। खैर ऐसा कुछ जरूरी नहीं है कि हर कोई इंसान झूठ ना बोल पाए कुछ लोग इसमें माहिर भी होते हैं। लेकिन जब भी किसी का झूठ पकड़ा जाता है तो उसके माथे पर पसीना और जुबान लड़खड़ाने लगती है।
3. हर बात पर बहाने बनाना
अगर आपका पार्टनर हर बात बहाने बनाने लग जाए या फिर आप कुछ बात कहें और उसे सुनकर अनसुना कर दे। तो समझ जाइए कि दाल में जरूर कुछ काला है। अगर वक्त रहते आपको पता चल रहा है कि पार्टनर झूठ बोलकर आपसे दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है तो वक्त रहते इस रिश्ते को खत्म करने में ही भलाई है।
4. बातचीत करने से बचना
अक्सर ऐसा होता है कि जब भी आप अपने पार्टनर से बात करने की कोशिश करें या तो वह आपकी बात को बेकार बताकर वहीं इग्नोर कर देता है। या फिर वह बातचीत करने से बचने की कोशिश करता है। अगर आपका भी पार्टनर ऐसा कर रहा है तो इसका मतलब है कि उसकी दिलचस्पी आप में खत्म हो रही है और वह इस रिश्ते और आगे नहीं ले जाना चाहता। हालांकि ये सिर्फ संकेत हैं जिससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी की आपका पार्टनर झूठ बोल रहा है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications